Newswahni

देश के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंच बर्फ की चादर स्नो को चीरती हुई निकली वंदे भारत…


India snowfall

भारत के पहाड़ों में भारी बर्फबारी | Image:
ANI/ AI

North India snowfall: उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होते ही मौसम ने करवट ली है, राजस्थान, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तड़के से बारिश जारी है। तेज हवाओं के साथ सभी जगह तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। एक तरफ शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई और तीन महीने से चला रहे सूखे का दौर खत्म हो गया। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी पहले से जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आज एक फुट तक और बर्फ गिर सकती है। इस वक्त उत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों से खास वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि ये भारत है। ऊंचाई वाली पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। लेकिन पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। 

बर्फ के बीच से गुजरी वंदे भारत एक्सप्रेस

कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस बर्फ के बीच से होते हुए जब गुजरी को ये एक मनमोहक दृश्य था। हालांकि, ट्रेन का सफर चुनौती पूर्ण रहा, लेकिन रेलवे ने सुरक्षा सुनिश्चित की हुई थी। इसके साथ ही बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में नवयुग टनल के पास ट्रैफिक रोक दिया गया है। मुगल रोड और सिंथन रोड भी बंद हैं।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर असर 4 इंच बर्फ

श्रीनगर एयरपोर्ट पर 4 इंच तक बर्फ जम गई है। इसके चलते सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रनवे से बर्फ हटाने में कम से कम 4 घंटे का समय लगेगा, ऐसा बताया जा रहा है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपडेट चेक करें।

डल झील में नुकसान

श्रीनगर की डल झील में तेज हवाओं से कई शिकारे टूट गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मौसम की मार से पर्यटन प्रभावित हुआ है।  


वैष्णो देवी यात्रा को रोका गया 

कटरा में बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। राजौरी, पुंछ और कठुआ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

PC : Shri mata Vaishno Devi shrine board

केदारनाथ धाम में बर्फबारी 

उत्तराखंड में मौसम का बदलाव, देहरादून और निचले इलाकों में बारिश जारी है। वहीं, केदारनाथ धाम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। यात्रियों और तीर्थयात्रियों को मौसम के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

शिमला में सीजर की पहली बर्फबारी 

शिमला में ताजा बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी की लहर है। पूरा शहर बर्फ की चादर से ढक गया है।  

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  

मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी को एक और मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इससे उत्तर भारत के 9 राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस क्या है?

वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिम से आने वाली हवाओं और बादलों का सिस्टम है। इसके सक्रिय होने पर पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश होती है। इससे तापमान अचानक गिरता है और पाला या कोल्डवेव की स्थिति बन जाती है। यह प्राकृतिक घटना सर्दियों में आम बात है। फिलहाल यात्रा करने वालों को सलाह दी जाती है कि वह बाहर जाने से पहले मौसम का नया अपडेट जरूर चेक करें और ठंड से बचें।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इन इलाकों में जल संकट, 13 दिन तक नहीं आएगा पानी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top