
Shri Ramayana Yatra: भारत आध्यात्मिकता का केंद्र है। भारत की भूमि पर 450,000 से अधिक धरोहर स्थल मौजूद हैं, जो न केवल इतिहास की गवाही देते हैं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र भी हैं। वाराणसी की असीम शांति, ऋषिकेश की योग लहरें, तिरुपति की भव्यता, अमृतसर की पवित्रता और अयोध्या का गौरव आज दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।
इसी बढ़ती मांग और आस्था को सम्मान देने के लिए, भारतीय रेलवे ने एक क्रांतिकारी पहल ‘श्री रामायण यात्रा’की है। आइए जानते हैं कि कितना किराया लगेगा और किन शहरों से ये ट्रेन गुजरेगी?
17 दिवसीय श्री रामायण यात्रा के लिए संचालित ट्रेन
भारतीय रेलवे द्वारा संचालित यह 17 दिवसीय यात्रा केवल एक रेल सफर नहीं, बल्कि भगवान श्री राम के जीवन दर्शन का एक जीवंत अनुभव है। 30 मार्च से शुरू होने वाली यह यात्रा भारत और नेपाल के उन प्रमुख स्थलों को जोड़ती है, जिनका रामायण काल में विशेष महत्व रहा है।
भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन के माध्यम से आयोजित यह सफर ‘देखो अपना देश’ की संकल्पना को साकार करता है। यह ट्रेन आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है, जिसमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।
ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएगी?
सफदरजंग रेलवे स्टेशन, दिल्ली से शुरू होकर यह यात्रा लगभग 7,560 किलोमीटर का सफर तय करती है।