Newswahni

भारतीय नौसेना में निकली भर्ती पदों के लिए आवेदन शुरू लाख तक मिलेगी सैलरी


Indian Navy JOBS

Indian Navy JOBS | Image:
Indian Navy

Sarkari Naukri 2026: अगर आप भी देश सेवा में अपना सुरक्षित करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहद सुनहरा मौका है। भारतीय नौसेना ने जनवरी 2027 के लिए SSC यानी शॉर्ट सर्विस कमीशन आधिकारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में 260 पद भरे जाएंगे, जिसके लिए महिला और पुरूष दोनों अप्लाई कर सकते हैं।

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

भारतीय नौसेना ज्वाइन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

सब-लेफ्टिनेंट के पद पर प्रारंभिक मासिक वेतन लगभग 1,25,000 रुपये है। इसके अलावा, अधिकारियों को अलग-अलग भत्ते भी मिलते हैं।

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

भारतीय नौसेना में SSC अधिकारी बनने के लिए तकनीकी और अन्य शाखाओं में B.E./B.Tech की डिग्री होना जरूरी है। इसके लिए कम से कम 60% अंक चाहिए। कुछ पदों पर B.E./B.Tech (प्रथम श्रेणी), MBA (प्रथम श्रेणी) or B.Sc + PG Diploma भी मान्य हैं। M.Sc., M.Tech या M.A. में भी सही विषय में 60% अंक वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

260 पदों पर होगी भर्ती

भारतीय नौसेना में 260 पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें एग्जीक्यूटिव, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, एजुकेशन, लॉजिस्टिक्स, पायलट और सबमरीन टेक्निकल जैसी कई शाखाएं शामिल हैं। कुछ ब्रांच में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं, जबकि सबमरीन से जुड़ी तकनीकी शाखाएं केवल पुरुषों के लिए हैं।

पायलट पद के लिए वैध सीपीएल प्रमाण पत्र होना चाहिए, और मर्चेंट नेवी के उम्मीदवार जो भारत सरकार द्वारा प्रमाणित मेट/मास्टर या प्रथम श्रेणी इंजीनियर हैं, वे भी कुछ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित हैं, इसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।

5 दिन के लिए SSB साक्षात्कार

अगर आप पहले राउंड में सिलेक्ट हो जाते हैं, तो 5 दिन के SSB साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, जिसमें पहले दिन बुद्धिमत्ता टेस्ट (OIR) और इमेज पर्सेप्शन और डिस्क्रिप्शन टेस्ट (PP&DT) लिया जाता है। उसके बाद मनोवैज्ञानिक टेस्ट, समूह कार्य (GTO) और व्यक्तिगत साक्षात्कार होते हैं। साक्षात्कार के बाद उम्मीदवारों की सैन्य अस्पताल में मेडिकल जांच होती है। SSB और मेडिकल टेस्ट के आधार पर ही अंतिम योग्यता सूची बनाई जाती है।

क्या है आवेदन प्रक्रिया?

  1. Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “SSC Recruitment” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें – सही ईमेल और मोबाइल नंबर डालें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और फॉर्म भरना शुरू करें।
  5. व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और अन्य विवरण भरें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  7. फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट करें।

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: युवाओं के लिए टीचर बनने का सुनहरा मौका, इस प्रदेश में जल्द ही 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top