
Sarkari Naukri 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बिहार पुलिस ने भर्ती का शानदार मौका दिया है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन यानी BPSSC ने अवर निरीक्षक मद्य निषेध के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 27 जनवरी से स्टार्ट कर दिए गये हैं। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवा ऑनलाइन माध्यम से BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 78 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
पुलिस विभाग में नौकरी करने वाले ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है और 27 फरवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम दिन के टेक्निकल या सर्वर डाउन की समस्याओं से छुटकारा के लिए लास्ट मिनट का इंतजार न करें और पहले हीं अप्लाई कर दें।
बिहार SI पदों पर अप्लाई के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ यूनिवर्सिटी से स्नातक या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु सामान्य पुरुष के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग, महिला के लिए 40 वर्ष, एससी/ एसटी के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मापदंड इस प्रकार हैं-
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है-