
Republic Bharat Sangam 2026 : ‘रिपब्लिक भारत’ हर साल की तरह इस साल भी ‘संगम, साहित्य, सुर और शक्ति’ का आयोजन कर रहा है। ये सबसे बड़े कल्चरल इवेंट्स में से एक हैं जहां, साहित्य, संगीत, कला, राजनीति और मनोरंजन की हस्तियां एक प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलती हैं। दिनभर चलने वाला ये इवेंट Republic Bharat चैनल पर लाइव टेलीकास्ट और सोशल मीडिया पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होता रहेगा।
‘संगम’ का आयोजन रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में हो रहा है। आप इसका सीधा लाइव प्रसारण अपने टीवी और फोन पर देख सकते हैं। हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समिट की लाइव स्ट्रीमिंग जारी है।
दिग्गज हस्तियां ‘संगम’ में कर रही शिरकत
‘संगम’ का लाइव टेलीकास्ट रिपब्लिक भारत चैनल पर जारी रहेगा और हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग जारी है।
यह कार्यक्रम शब्दों, संगीत और ऊर्जा का सुंदर मेल है। यहां आपको कला, संस्कृति, अभिनय, हंसी और प्रेरणा- सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क की ओर से आप सभी ‘संगम’ के लिए आमंत्रित हैं। आइए साहित्य, संगीत और भारतीय संस्कृति के इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनिए।
‘संगम’ को कामयाब बनाने में कई स्पॉन्सर आगे आए हैं, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।