Newswahni

वें गणत्रंत दिवस पर दुनियाभर के नेताओं ने भारत को भेजा खास पैगाम शुभकामना संदेश में कही ये बात…


Donald Trump Antonio Costa

Donald Trump Antonio Costa | Image:
x

77th Republic Day: आज देश अपना 77वां गणत्रंत दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत को दुनियाभर से शुभकामना संदेश आए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को बधाई दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। रुबियो ने कहा कि अमेरिका की जनता की तरफ से मैं भारत की जनता को उनके गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं। रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरती प्रौद्योगिकियों पर हमारे घनिष्ठ सहयोग से लेक क्वाड के जरिये हमारी बहुआयामी भागीदारी तक अमेरिका-भारत संबंध हमारे दोनों देशों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए वास्तविक परिणाम देते हैं।’ उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के समूह का जिक्र करते हुए यह बात कही। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने आने वाले सालों में अपने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने की उत्सुकता जाहिर की।  

दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने दी बधाई

इसके अलावा दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, भारत! अमेरिका भारत के लोगों के साथ मिलकर आपके देश के संविधान को अपनाने का जश्न मना रहा है। हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि दुनिया के दो सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र आने वाले साल में मिलकर क्या हासिल करेंगे।’

EU-भारत पार्टनरशिप का जश्न मना रहे- एंटोनियो कोस्टा

भारत पहुंचने के बाद एंटोनियो कोस्टा ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 16वें #EUIndia समिट के लिए नई दिल्ली आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ट्रेड और सिक्योरिटी से लेकर क्लीन ट्रांजिशन और मजबूत लोगों के बीच संबंधों तक, एक मजबूत और बढ़ती EU-भारत पार्टनरशिप का जश्न मना रहे हैं।’

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को भी दोहराया।  

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।’

संविधान भारतीय का सबसे बड़ा हथियार- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है – यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मज़बूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है- हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद! जय संविधान!’

राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है- सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘प्रदेश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सभी का राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण हमारे लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाता है। आइए, अपने अमर सेनानियों को स्मरण करने के साथ, संविधान के आदर्शों से प्रेरित होकर एक ‘सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों।’

तारीख भी 26, साल भी 26- अखिलेश यादव

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘स्वतंत्र भारत के इतिहास में ये एक अनूठा  गणतंत्र दिवस है, जब तारीख भी 26 है साल भी 26 है। इसीलिए इस विशेष गणतंत्र दिवस की विशेष बधाई और शुभकामनाएं! आइए इस विशेष गणतंत्र दिवस पर देश के गणतंत्र के आधार जनतंत्र और उसके आधार ‘संविधान’ की रक्षा का विशिष्ट संकल्प उठाएं।’

कर्तव्य पथ पर दिखेगी आत्मनिर्भर भारत की झलक

बता दें कि भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और तकनीकी प्रगति की झलक दिखेगी। परेड में 30 झांकियां प्रस्तुत होंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा बतौर मुख्य अतिथि इस गौरवशाली पल के साक्षी बनेंगे। 

यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: 10 हजार पुलिसकर्मी, AI चश्मे और…जमीन से आसमान तक पहरा, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर; अभेद्य किले में तब्दील दिल्ली

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top