Newswahni

संगम रिपब्लिक के मंच पर साहित्य सुर और शक्ति का होगा संगम विक्रांत मैसी और पवन सिंह समेत कई कलाकारों का लगेगा जमावड़ा…


R Bharat Sangam 2026

R Bharat Sangam 2026 | Image:
Republic

Republic Bharat Sangam 2026: रिपब्लिक का मंच एक बार फिर सजकर तैयार है। देश के नंबर 1 न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ पर शुक्रवार, 16 जनवरी को ‘साहित्य, सुर और शक्ति का अद्भुत संगम’ का आयोजन करने जा रहा है। दिनभर चलने वाले इस इवेंट में साहित्य, कला, संगीत, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शिरकत करेंगी।

‘संगम’ का आयोजन रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में होगा। मंच पर सुर और साहित्य जगत के दिग्गज आपको रोमांचित कर देंगे। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट सुबह 9:30 बजे से रिपब्लिक भारत चैनल पर होगा। आप इसका सीधा लाइव प्रसारण अपने टीवी और फोन पर देख सकेंगे। हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समिट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

ये दिग्गज हस्तियां करेंगी शिरकत

रिपब्लिक के मंच पर शिरकत कर अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां चार चांद लगाएंगी। गेस्ट लिस्ट में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कथावाचक रसराज जी महाराज, ‘धुरंधर’ एक्टर राकेश बेदी, एक्टर पुलकित सम्राट, लोक गायक मामे खान के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा रिपब्लिक के मंच पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी गर्दा उड़ाते नजर आएंगे। एक्ट्रेस कृति खरबंदा, कथावाचक जया किशोरी, गायक शंकर साहनी, एक्टर विक्रांत मैसी, एक्टर राजपाल यादव, सिंगर कुमार सानू, जानी मानी गायिका कविता कृष्णमूर्ति भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कब कहां देखें लाइव?

‘संगम’ का लाइव टेलीकास्ट शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से रिपब्लिक भारत चैनल पर होगा। हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जहां इससे जुड़ा हर अपडेट लगातार मिलता रहेगा।

R. भारत वेबसाइट- https://www.republicbharat.com
R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/@RepublicBharat

यह कार्यक्रम शब्दों, संगीत और ऊर्जा का सुंदर मेल है। यहां आपको कला, संस्कृति, अभिनय, हंसी और प्रेरणा- सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क की ओर से आप सभी ‘संगम’ के लिए आमंत्रित हैं। आइए साहित्य, संगीत और भारतीय संस्कृति के इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनिए। इससे जुड़ी जानकारी नीचे पोस्ट में दी गई है।

‘संगम’ को कामयाब बनाने में कई स्पॉन्सर आगे आए हैं, जिसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

Co-Presented by Jac Olivol

Co-Powered By- Reliance Digital

Co-Powered By – Realme 16 Pro Series

Co-Powered By – Rajesh Masale

Co-Powered By – Dabur Red

Co-Powered By-  Ravin Group

In-Association With – Government of Uttar Pradesh

In-Association With – Rungta Steel

In-Association With – Karnataka Bank

In-Association With- Shekhar Hospital, Lucknow



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top