Newswahni

बिहार की पांच सीटों पर कड़ा मुकाबला वोटिंग से पहले में फंसा पेंच एक सीट पर कांटे की टक्कर…



देश के तीन राज्यों में आज, 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए मतदान हो रहा है। वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हो गई और शाम 4 बजे तक चलेगी। जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। बिहार में भी राज्यसभा की 5 सीटोंं के लिए मतदान हो रहे हैं। यहां मुकाबला ज्यादा दिलचस्प हो गया है क्योंकि पांच राज्यसभा सीटों के लिए 6 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि इस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता है। NDA गठबंधन के उम्मीदवार सीवेशा राम और महागठबंधन के उम्मीदवार एडी सिंह के बीच मुकाबला है। एनडीए गठबंधन को पांचवें सीट के लिए तीन विधायकों की जरूरत है, जबकि महागठबंधन को AIMIM और बसपा का समर्थन मिला है।

क्रॉस वोटिंग की डर से होटल में महागठबंधन के विधायक

वोटिंग से पहले रविवार देर रात महागठबंधन ने अपने सभी विधायकों को पटना के आर ब्लॉक स्थित होटल पलाश कौटिल्य में रखा है, जहां वे रात का खाना भी खाए। अब यहां से सीधे वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बिहार विधानसभा पहुंचेंगे। देर रात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी विधायकों से मिलने होटल पहुंचे हैं और एक घंटे तक करीब विधायकों संग चुनाव पर चर्चा की। क्रॉस वोटिंग के डर महागठबंधन ने विधायकों को देर रात से होटल में रखा है।

पांचवीं सीट पर दिलचस्प मुकाबला

NDA गठबंधन की जीत की संभावना है, लेकिन पांचवीं सीट पर मुकाबला कड़ा है। महागठबंधन की मजबूत स्थिति को देखते हुए, यह देखना दिलचस्प होगा कि परिणाम क्या होगा।  एनडीए के पांचवें कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा हैं। वहीं, RJD ने अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा चुनाव में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के पांच विधायकों ने पहले ही RJD को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है, ऐसे में एनडीए के लिए पेंच फसता नजर आ रहा है।

बता दें कि NDA की ओर से पांच मजबूत उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जदयू), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के रामनाथ ठाकुर, भाजपा के शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। एनडीए को विधानसभा के मौजूदा गणित के आधार पर चार सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं, जबकि पांचवीं सीट पर कड़ा मुकाबला हो सकता है। हालांकि, एनडीए की तुलना में महागठबंधन को अधिक क्रॉस-वोटिंग या अतिरिक्त समर्थन की जरूरत होगी।

बिहार राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार को जीत के लिए कम से कम 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है। एनडीए की मजबूत संख्या को देखते हुए चार सीटों पर उसकी जीत तय मानी जा रही है। पांचवीं पर परिणाम आने के बाद पिक्चर साफ होगा। यह चुनाव बिहार में करीब 12 साल बाद वोटिंग के साथ हो रहा है, क्योंकि 6 उम्मीदवारों के मैदान में होने से समझौता नहीं हुआ। शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी। संभावना है कि शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित हो जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top