
Game Addiction: गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दुखद मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। तीनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे ‘कोरियन लवर गेम’ या ‘कोरियन लव गेम’ कहा जा रहा है। परिवार का कहना है कि कोविड के टाइम से ही तीनों बहनें इस कोरयन गेम की लत में डूब गई थीं। उन्होंने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था और दिन-रात फोन पर लगी रहती थीं।
अभी तक साफ नहीं कहा जा सकता कि गेम ने खुदकुशी में कैसे भूमिका निभाई, या ये गेम कैसा था, कौन इसका एडमिन था और क्या कोई रियल व्यक्ति बच्चों से बात कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो गेम लड़कियां खेलती थी वो यह एक टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम है, जो कोरियन ड्रामा (K-Drama) और कोरियन पॉप कल्चर पर आधारित होता है। शुरुआत में टास्क बहुत आसान और मजेदार होते हैं, जैसे वर्चुअल कोरियन पार्टनर से चैट करना, रोमांटिक मैसेज भेजना, फोटो शेयर करना और खुद को मारना और काटने जैसे टास्क गेम पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में आपको भी सतर्क रहने के लिए इस गेम के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। साथ ही बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग लत से बचाने के लिए भी कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।
कोरियन लवर गेम के टास्क धीरे-धीरे कठिन होते जाते हैं, इसमें खिलाड़ी में इमोशनल डिपेंडेंसी बढ़ जाती है। कुछ रिपोर्ट्स में इसे ’50 दिनों के 50 टास्क’ वाला गेम बताया जा रहा है, जो ब्लू व्हेल चैलेंज या मोमो चैलेंज जैसा खतरनाक हो सकता है। वहीं, आखिर तक आते आते टास्क में सेल्फ-हार्म या जानलेवा कदम उठाने जैसे टास्क दिए जाते हैं। ध्यान रहें यह गेम ज्यादातर प्राइवेट लिंक, टेलीग्राम ग्रुप्स या अनऑफिशियल तरीके से बच्चों तक पहुंचाए जाते हैं।
पैरेंट्स के लिए कुछ जरूरी कदम है जो वो वक्त रहते उठा सकते हैं। जिसमें अगर आपके घर में भी बच्चे मोबाइल या टैब पर गेम खेलते हैं, तो इन बातों पर तुरंत ध्यान दें।
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि ऑनलाइन गेम कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। पैरेंट्स को बच्चों के डिजिटल इस्तेमाल पर नजर रखनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद ली जा सकती है। फिलहाल गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी को लेकर पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।