Newswahni

महिलाओं समेत प्रतिष्ठित हस्तियों को मिलेंगे पद्म सम्मान राष्ट्रपति ने दी मंजूरी



Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार 2026’ का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इस लिस्ट में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाओं का नाम शामिल है। 

इस लिस्ट में विदेशी नागरिकों, प्रवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की कैटेगरी के छह लोग हैं। इसमें 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं। ये पुरस्कार हर साल मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए जाते हैं।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण, पद्म भूषण, और पद्म श्री। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए, और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है, और इन्हें राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में प्रदान किया जाता है।

पद्म व‍िभूषण अवॉर्ड 2026

पद्म भूषण अवॉर्ड 2026

पद्म श्री अवॉर्ड 2026



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top