Newswahni

लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ अविश्ववास प्रस्ताव खारिज दो दिन चर्चा के बाद हुआ मतदान…



No-Confidence Motion Against Om Birla: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से पेश अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। दरअसल, विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसपर सदन में दो दिन तक जोरदार बहस हुई। 
लोकसभा में बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर का खूब बचाव किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और इसके बाद ध्वनि मत से लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। यानी अब ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष बने रहेंगे। 

मोहम्मद जावेद ने पेश किया था प्रस्ताव 

बता दें, यह प्रस्ताव कांग्रेस के मोहम्मद जावेद ने कई विपक्षी सांसदों के समर्थन से पेश किया था। प्रस्ताव के समर्थन में विपक्षी सांसदों ने स्पीकर पर विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया था। चेयर से जगदंबिका पाल ने मतदान कराया, जहां ध्वनिमत से मतदान में प्रस्ताव गिर गया।

बता दें, इस प्रस्ताव पर 10 घंटे चर्चा होनी थी, लेकिन समय से ज्यादा चर्चा हुई। लगभग 13 घंटे तक सदन में इस पर दोनों पक्ष और विपक्ष की तरफ से चर्चा हुई और इसमें 42 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया है।

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अफसोसजनक

इससे पहले सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि संसदीय राजनीति और सदन दोनों के लिए यह अफसोसजनक घटना है, क्योंकि जो स्पीकर होते हैं, वो किसी दल के नहीं, बल्कि सदन के होते हैं।  एक प्रकार से वे सदन के सभी सदस्यों के अधिकारों के संरक्षक भी होते हैं। उनके सामने अविश्वास प्रस्ताव कोई साहजिक घटना नहीं है।

‘राहुल गांधी लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’: अनुराग ठाकुर 

लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विपक्ष के नेताओं को जमकर लताड़ा। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें ‘लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा’ करार दिया। ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न केवल सदन के भीतर नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, बल्कि विदेशों में जाकर भारतीय लोकतंत्र की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास करते हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top