![]()
मोहनिया थाना क्षेत्र से गुजरने वाली NH-19 पर मध्य निषेध समेकित जांच चौकी ने एक बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश से बिहार आ रही एक यात्री बस की तलाशी ली गई। जांच के दौरान बस के पनहेरी सामान में छिपाकर रखे गए 11 झोलों से कुल 485 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। बनारस से शराब लाकर नालंदा में करनी थी डिलीवरी पुलिस ने बस से बरामद की शराब । इस कार्रवाई में तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान नालंदा जिले के खुदागंज निवासी सूर्य देव गोस्वामी, गया जिले के गुरुवा निवासी शंभू गोस्वामी और औरंगाबाद जिले के खैरा निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। ये तस्कर बनारस से शराब लाकर नालंदा के खुदागंज में डिलीवरी देने जा रहे थे। बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपये आंका गया है।
Source link