Newswahni

मुरैना में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर दर्दनाक हादसे में सास बहू और नातिन की मौके पर मौत परिवार में पसरा मातम…



मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गुरुवार को जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गए। मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है, सभी एक ही परिवार के थे। हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हैं।

मुरेने जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार को TATA सर्विस सेंटर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिलाएं सास, बहू हिंगोना खुर्द गांव की बताई गई हैं।

ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हिंगोना खुर्द गांव की रहने वाली सास-बहू अपनी नातिन के साथ बाइक से जा रही थीं। धौलपुर की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एबुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे-44 को जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे लंबी दूरी के वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। इधर हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top