
Wife obscene video viral Case: मध्य प्रदेश के रीवा में पत्नी का निजी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने वाले आरोपी पति शिवम साहू को समान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट्स और सोशल मीडिया पर अपलोड करने का गंभीर आरोप है। आरोप है कि वो अक्सर वो पोर्न वीडियो देखा करता था और फेमस होना चाहता रखता था, उसी के चलते उसने यह घिनौना काम किया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पीड़िता का विवाह एक साल पहले 10 मई 2025 को हुआ था, आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करता था। पीड़िता के परिवार का कहना है कि शादी के वक्त करीब 3 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपये दिए गए, लेकिन बाकी रकम के लिए भी पति लगातार दबाव बनाने लगा। पीड़िता के मुताबिक, दिसंबर 2025 में आरोपी ने उसका निजी वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला और रिश्तेदारों को भी भेज दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर बदनाम करने की धमकी दी।
पोर्न स्टार बनना चाहता था आरोपी पति
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री देखने का आदी था और उसकी पोर्न स्टार बनने की चाहत थी जिसके चलते उसने फेमस होने के लिए ये किया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया था और वहीं पर छिपा हुआ था, बताया गया कि 12 फरवरी को वह हथियार लेकर ससुराल मऊगंज पहुंचा और परिवार को धमकाने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, धमकी और निजी वीडियो वायरल करने सहित अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है और पीड़िता को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जा रही है।