Newswahni

Math & Political Science Today; 43,104 Students Appear


पश्चिम चंपारण में इंटरमीडिएट परीक्षा का आज दूसरा दिन है। प्रथम पाली में गणित और दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा आयोजित की जा रही है। कदाचार-मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार और सतर्क है।

.

जिले भर में कुल 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें बेतिया अनुमंडल में 41, नरकटियागंज में 12 और बगहा में 11 केंद्र शामिल हैं। यह परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इस वर्ष कुल 43,104 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है।

सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों-पुलिस बल की तैनाती

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी या परीक्षाकर्मी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार-मुक्त तरीके से संपन्न कराई जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top