Newswahni

Maintenance Work; BIADA Sub-Station Affected



औरंगाबाद में आज(21 फरवरी 2026) अलग-अलग इलाकों में 7 घंटे तक शटडाउन रहेगा। कि BIADA पावर सब-स्टेशन के 11 केवी साउथ फीडर लाइन से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान न्यू एरिया के चित्तौड़गढ़ मोहल्ला में लाइन मेंटेनेंस और ट्री कटिंग का

.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

कनीय विद्युत अभियंता प्रकाश कुमार ने बताया कि 33 हजार वोल्ट के मुख्य तार में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए रिकंडक्टिंग और मेंटेनेंस का काम होना है। यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

बिजली चोरी रोकने के लिए जांच अभियान

जेई ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत 21 फरवरी से 31 मार्च तक विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया जाएगा। सभी गांवों में शिविर लगाकर बकाया बिल वसूले जाएंगे। जिन उपभोक्ताओं ने इस वित्तीय वर्ष में एक बार भी बिल जमा नहीं किया है, उनका कनेक्शन काटकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए सघन जांच अभियान भी चलाया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए हसपुरा विद्युत कार्यालय में सप्ताह में दो दिन जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top