Newswahni

सिलेंडर के बदले नियम के बिना नहीं मिलेगी गैस जानें घर बैठे मोबाइल ऐप से कैसे करें…


lpg cylinder new rule -aadhaar-e-kyc-rule-online-govt-make biometric-authentication-process mandatory

LPG Aadhaar नियम | Image:
AI/Social Media

How To Do e-KYC For Gas Online: देश के करोड़ों LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। सरकार ने गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव करते हुए अब Aadhaar आधारित e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। यानी अब बिना e-KYC के गैस सिलेंडर की बुकिंग और सब्सिडी में परेशानी आ सकती है।

क्यों जरूरी किया गया e-KYC?

सरकार का यह फैसला कई बड़ी समस्याओं को खत्म करने के लिए लिया गया है। इसमें फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शन खत्म करना। गलत तरीके से सब्सिडी लेने वालों पर रोक लगाना।  गैस की सही सप्लाई जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना। इसके अलावा ब्लैक मार्केटिंग और स्टॉकिंग पर नियंत्रण रखने के वजह से नए नियम बनाये गए हैं। कई मामलों में देखा गया था कि कुछ लोग एक से ज्यादा कनेक्शन लेकर सब्सिडी का गलत फायदा उठा रहे थे। अब e-KYC से ऐसी गड़बड़ियों पर रोक लगेगी।

Uploaded image

क्या है LPG Aadhaar e-KYC?

LPG e-KYC एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसमें गैस कनेक्शन धारक अपनी पहचान Aadhaar के जरिए वेरिफाई करते हैं। इसमें आधार नंबर और फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि गैस कनेक्शन सही व्यक्ति के नाम पर है।

घर बैठे मोबाइल से कैसे करें e-KYC?

अब आपको गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से ही e-KYC कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

अपनी गैस कंपनी (जैसे Indane, Bharat Gas या HP Gas) का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें और e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।

Uploaded image

अब Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करें।
स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें।

प्रोसेस पूरा होते ही आपका e-KYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।

e-KYC के लिए क्या-क्या जरूरी है?

e-KYC करते समय ये चीजें तैयार रखें:

  • आधार कार्ड
  • LPG कंज्यूमर नंबर
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • गैस एजेंसी का नाम
  • बैंक अकाउंट डिटेल (सब्सिडी के लिए)

e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?

Uploaded image

अगर आपने समय पर e-KYC पूरा नहीं किया, तो ये दिक्कतें हो सकती हैं:

  • गैस सिलेंडर बुकिंग में परेशानी होगी। ,
  • सब्सिडी आने में देरी होगी। 
  • साथ ही, आपका गैस कनेक्शन अपडेट न होना। 
  • कुछ मामलों में सब्सिडी अस्थायी रूप से बंद भी हो सकती है।

उज्ज्वला योजना वालों के लिए खास नियम

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए नियम थोड़ा सख्त है:

  • हर वित्तीय वर्ष के पहले सिलेंडर से पहले e-KYC जरूरी है। 
  • नहीं कराने पर सब्सिडी रुक सकती है। 
  • साल में एक बार e-KYC कराने के बाद दोबारा जरूरत नहीं है।  

परेशानी होने पर क्या करें?

अगर आपको मोबाइल से e-KYC करने में दिक्कत आती है, तो अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें। इसके लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1800 2333 555 पर कॉल करें

सरकार का यह नया नियम पारदर्शिता बढ़ाने और सही लोगों तक सब्सिडी पहुंचाने के लिए लागू किया गया है। इसलिए अगर आपने अभी तक LPG e-KYC नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें, ताकि गैस सप्लाई और सब्सिडी में कोई रुकावट न आए।

यह जरूर पढ़ें: Induction Using Tips: LPG की जगह इंडक्शन का कर रहे हैं इस्तेमाल? तो जानिए लगातार कितनी देर तक इस्तेमाल करना सुरक्षित



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top