Newswahni

संकट पर राजनीतिक घमासान विपक्ष ने चूल्हा जलाकर किया प्रदर्शन तो ने बताया अफवाह कंगना बोलीं मोदी के आश्वसन पर…



Kangana Ranaut on LPG Shortage: देश में LPG सिलेंडर की कथित कमी को लेकर विपक्षी दलों का हंगामा जारी है। विपक्षी नेता संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, जबकि सत्तापक्ष इसे महज अफवाह बता रहा है। इस बीच, BJP सांसद कंगना रनौत का बयान भी सामने आया है।

कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LPG की स्थिति पर पूर्ण आश्वासन दिया है। उन्होंने पूरे देश में फैली अफवाहों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी कोई स्थिति नहीं आने दी जाएगी। हमें उनका विश्वास करना पड़ेगा और उन्हें मौका भी देना पड़ेगा’।  

विपक्षी दलों ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन

वहीं, विपक्षी दलों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया और कहा कि, देशभर में सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है। रेस्तरांओं का उदाहरण देते हुए कहा कि कई जगहों पर खाना बनाना मुश्किल हो गया है और लोग इंडक्शन की ओर रुख कर रहे हैं।

विपक्ष की मांग- सरकार चर्चा करें 

यह मुद्दा संसद के सत्र को प्रभावित कर रहा है। विपक्ष की मांग है कि सरकार इस पर विस्तृत चर्चा करे और ठोस आश्वासन दे। वहीं, सत्तापक्ष इसे राजनीतिक स्टंट बता रहा है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर कहा- ‘लोकतंत्र में सांकेतिक प्रदर्शन का अपना महत्व होता है। जो कुछ भी यहां नेता प्रतिपक्ष ने किया वह सांकेतिक प्रदर्शन है। LPG के लिए लाइनें लगी हैं, लोगों को सिलेंडर मिल नहीं रहा, पीयूष गोयल के साथ एक समस्या है कि जब से उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किया है वे दूसरी दुनिया में रहते हैं। यह समझौता किसानों, व्यापारियों, छोटे उद्यमियों के लिए पूरी तरह से हानिकारक है और देश विरोधी है।’

यह मुद्दा संसद के सत्र को प्रभावित कर रहा है। विपक्ष की मांग है कि सरकार इस पर विस्तृत चर्चा करे और ठोस आश्वासन दे। वहीं, सत्तापक्ष इसे राजनीतिक स्टंट बता रहा है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top