किशनगंज शहर में प्रसिद्ध खगड़ा मेला के कारण भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है। मेला जाने वाले मुख्य मार्गों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे स्थानीय जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
.
यह जाम खगड़ा मेला परिसर की ओर जाने वाले रास्तों से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (NH-27) तक फैल गया। निजी वाहन, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।


खगड़ा मेला इस वर्ष 12 जनवरी से चल रहा
ऐतिहासिक रूप से एशिया के प्रमुख पशु मेलों में शुमार खगड़ा मेला इस वर्ष 12 जनवरी से चल रहा है। दूर-दराज से आने वाले लोगों की भारी संख्या के कारण स्थानीय सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है।


जाम की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जा रहे
जाम के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे कई लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए। सोशल मीडिया पर भी जाम की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जा रहे हैं, जिनमें लोग अपनी परेशानी बता रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लग रहा है।
पहले ट्रैफिक अपडेट जांचने की अपील की
प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने या मेला जाने से पहले ट्रैफिक अपडेट जांचने की अपील की है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने प्रशासन से अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल तैनात कर जाम को जल्द समाप्त करने की मांग की है, ताकि सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।