Newswahni

खुलने वाले हैं केदारनाथ धाम के कपाट जानें तारीख ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पहुंचने का सबसे आसान तरीका…


kedarnath dham yatra opening date how to register online for darshan helicopter bookings

केदारनाथ धाम यात्रा 2026 | Image:
Freepik

Kedarnath Dham Yatra 2026 Opening Date: उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में करीब 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे प्रमुख माना जाता है। हर साल लाखों श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों को पार कर बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। साल 2026 में केदारनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। अगर आप भी इस पावन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यहां जानिए कपाट खुलने की तारीख, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और वहां पहुंचने का सबसे आसान तरीका।

कब खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट?

साल 2026 में केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। परंपरा के अनुसार हर साल अक्षय तृतीया के आसपास ही कपाट खोले जाते हैं। कपाट खुलते ही भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए बेहतर यही है कि आप अपनी यात्रा की तैयारी पहले से कर लें।

केदारनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी?

Uploaded image

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलती है। रजिस्ट्रेशन का मकसद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भीड़ को नियंत्रित करना है।

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

केदारनाथ यात्रा के लिए आप उत्तराखंड टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मोबाइल नंबर से अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें।
  • फॉर्म में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और यात्रा की तारीख भरें।
  • गंतव्य यानी Destination में केदारनाथ चुनें।
  • पहचान के लिए आधार कार्ड या कोई अन्य वैध आईडी अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करते ही आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और यात्रा पास मिल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं।

पैदल नहीं चल सकते? तो क्या करें?

अगर आप पैदल यात्रा करने में असमर्थ हैं, तो चिंता न करें। यहां कई सुविधाएं उपलब्ध हैं जैसे घोड़ा और खच्चर सेवा, पालकी और पिट्ठू या हेलीकॉप्टर सेवा।

Uploaded image

हेलीकॉप्टर सेवाएं फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी हेलीपैड से संचालित होती हैं। इसकी बुकिंग आपको पहले से IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर कर लेनी चाहिए।

अन्य जरूरी सलाह

यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें, गर्म कपड़े, दवाइयां और जरूरी सामान साथ रखें। साथ ही रजिस्ट्रेशन और हेलीकॉप्टर टिकट की प्रिंट या डिजिटल कॉपी अपने पास रखें।

अगर आप श्रद्धा, भक्ति और रोमांच से भरी यात्रा करना चाहते हैं, तो केदारनाथ धाम यात्रा 2026 आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी। बाबा केदार के दर्शन से मन को शांति और आत्मा को सुकून जरूर मिलेगा।

यह जरूर पढ़ें: Holi 2026: होलिका दहन से पहले 8 दिन तक भूलकर भी न करें ये काम, माना जाता है अशुभ
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top