![]()
बेतिया गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल अब मरीजों के इलाज के बजाय मारपीट का अड्डा बनता जा रहा है। स्थिति यह है कि इंटर्न चिकित्सक किसी को भी पीटने से परहेज नही कर रहे। तीन दिनों के अंदर दूसरी बार शुक्रवार शाम को जीएमसीएच में जमकर मारपीट हुई। इंटर्न चिकित्सकों ने नगर के बस स्टैंड के एक युवक को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस युवक का इलाज करा थाने ले गई है। जीएमसीएच में मिलने आए युवक से की मारपीट पुलिस सूत्रों की मानें तो बस स्टैंड के संदेश मिश्र शुक्रवार की शाम जीएमसीएच में किसी से मिलने गया था। अस्पताल की सीढ़ी पर कुछ इंटर्न डाक्टर सिगरेट पी रहे थे। जिसको लेकर संदेश से बाता कही हो गई। इसके बाद सिगरेट पी रहे इंटर्न चिकित्सकों ने जमकर संदेश की पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उधर, इंटर्न चिकित्सकों की मानें तो युवक तीन लोगों के साथ अस्पताल आया था। वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इंटर्न चिकित्सक खुद को जख्मी करते हुए भर्ती हो गए जबकि अस्पताल सूत्र बताते हैं कि मारपीट के बाद कुछ इंटर्न चिकित्सक खुद को भी जख्मी करते हुए भर्ती हो गए है। इस संबंध में जब अस्पताल अधीक्षक डा. सुधा भारती को फोन किया गया तो उनका फोन किसी और व्यक्ति ने उठाया और कहा कि मैडम बीमार है, जानकारी के लिए आप उपाधीक्षक डा. डीके मिश्र को फोन कर लिजीए। उपाधीक्षक बोले- ऐसा कुछ नहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा उपाधीक्षक डा. मिश्र के मोबाइल पर फोन करने पर उन्होंने बताया कि यहां ऐसी कोई घटना नहीं है। सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है, बाद में बात करते है, कहते हुए फोन काट दिया। जबकि उनसे बात करने के दौरान उनके आसपास काफी हो हंगामा सुनाई पड़ रहा था। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में मारपीट की घटना हुई है। एक युवक को थाने लाया गया है। पूछताछ किया जा रहा है।
Source link