Newswahni

का नाम लेकर अखिलेश यादव ने बताया का फुल फॉर्म शंकराचार्य मुद्दे पर सरकार को घेरा कहा जब मुंह खोला तो बुरा बोला…



Akhilesh Yadav statement: बहुजन समाज पार्टी की सरकार में कद्दावर मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया है। रविवार, 15 फरवरी को अखिलेश यादव की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर एक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब से हमारे साथ पूर्व मंत्री फूल बाबू आए हैं, तो किसी का फूल मुरझाता जा रहा है। राजकुमार पाल के आने से हमारे पहले पाल और मजबूत होने जा रहे हैं।

उन्होंने आगे निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हमारे पूज्य शंकराचार्य को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। शंकराचार्य के साथ हम लोग हैं। शंकराचार्य शंका से परे होते हैं। इनकी भाषा ऐसी है, जब ‘मुंह खोला तब बुरा बोला’। हमारे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को इन्होंने अपमानित किया। जो अधिकारियों के माध्यम से दूसरों के सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, उनके पास अपना सर्टिफिकेट कहां हैं?

अखिलेश ने आगे कहा कि ये लोग Gen-Z से घबराए हुए हैं। हमारे जेन जी ने कहा कि CM मतलब करप्ट माउथ भी होता है।

सच्चाई तो यह है कि दोनों ही हवा खराब है- अखिलेश

उन्होंने सीएम योगी के बयान को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि अब तो हवा खराब होने की बात चलने लगी है। लखनऊ वाले कह रहे हैं कि दिल्ली की हवा खराब है। सच्चाई तो यह है कि दोनों ही हवा खराब है और दोनों की हवा खराब है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तो भारत सरकार ने बहुत सारे देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर लिया है। मैंने तो लोकसभा में पूछा कि कोई और देश बचा हो, जिसके साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं कर पाए तो वो भी कर लो।

‘मुख्यमंत्री बिष्ट जी खिलाड़ी तो हैं लेकिन खेल नहीं…’

अखिलेश ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री बिष्ट जी खिलाड़ी तो हैं लेकिन खेल नहीं पा रहे हैं। कोई खेल नहीं खेल पा रहे हैं। उनकी सरकार में क्या खेल चल रहा है, एक ही नंबर के ट्रक टोल से निकले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से मंझा और गांजा बहुत पकड़ा जा रहा है। जनसुनवाई में सांड पहुंच रहे हैं। सवाल यह नहीं है कि पकड़ा गया गांजा, सवाल यह है कि आखिर जा कहां रहा है?

उन्होंने कहा कि क्या कभी आपने वंदे मातरम् गाया था, क्या आपने आजादी के समय वंदे मातरम गाया था, हम लोग इतिहास के पन्नों में नहीं जाना चाहते। हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हम लोग PDA हैं, प्रोग्रेसिव लोग हैं, पॉजिटिव लोग हैं, सबको साथ लेकर चलने वाले लोग हैं, इसलिए आपके आने से PDA की लड़ाई और मजबूत होगी और PDA की सरकार हमलोग मिलकर बनाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top