Newswahni

क्या आपके भी बन गए हैं दो नंबर जल्द करें ये काम वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान…



EPFO UAN Merging Process: नौकरी बदलना आज कल आम बात हैं। ऐसे में कभी-कभी कंपनी की गलती से, या नई कंपनी जॉइन करते वक्त पुराना UAN नहीं बताने के चलते कुछ लोगों के दो-दो UAN बन जाते हैं। लोगों को पहले तो यह बात बात इतनी बड़ी नहीं लगती, लेकिन आगे चलकर ये गलती PF ट्रांसफर और पैसे निकालने में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसे सही करने का तरीका भी मौजूद है।

देश में तमाम लोगों के पीएफ खाते हैं। नौकरी बदलते ही पीएफ खाते बदल जाते हैं। ऐसे में कई कर्मचारी अनजाने में ऐसी सिचुएशन में फंस जाते हैं कि उनके नाम पर दो या दो से ज्यादा UAN बन जाते हैं। हालांकि एक ही व्यक्ति के पास दो या उससे ज्यादा UAN होना EPFO के नियमों के मुताबिक गलत है।

EPFO का कहना है कि One Member One UAN यानी पूरी नौकरी की जिंदगी में सिर्फ एक ही UAN मान्य होता है। लेकिन, इसके बावजूद हजारों लोगों के दो या उससे ज्यादा UAN एक्टिव हैं, जिसे ठीक भी किया जा सकता है। आप दोनों UAN को एक में ही मर्ज करके इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं।

अगर आपके पास भी दो UAN हो गए हैं, तो फिर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दोनों UAN को एक में ही मर्ज करके इसे ठीक किया जा सकता है, वो भी ऑनलाइन। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप इस प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं?

एक से ज्यादा UAN नंबर में क्या आती है परेशानी?

एक से ज्यादा UAN होने के नुकसान से PF का ब्याज नहीं मिलता, पैसे निकालने में दिक्कत, पूरी सर्विस हिस्ट्री नहीं दिखती, टैक्स की परेशानी और EPFO नियमों का उल्लंघन जैसी समस्याएं आती हैं, जो अपने आप मे एक चुनौती हैं।

उदाहरण के लिए, अगर कोई PF अकाउंट तीन साल से ज्यादा निष्क्रिय रहता है, तो उस पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है, जिससे लगभग 50,000 रुपये का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, रिटायरमेंट या इमरजेंसी में PF निकालने के लिए हर UAN से अलग-अलग क्लेम फाइल करना पड़ता है, पेंशन कैलकुलेशन में दिक्कत आती है, और टैक्स बेनेफिट्स नहीं मिल पाते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top