Newswahni

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों आज पहुंचेंगे भारत मोदी से फरवरी को मुलाकात जानें शेड्यूल



Emmanuel Macron India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (17 फरवरी) मुंबई पहुंचकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करने वाले हैं। यह बैठक भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने का बड़ा मौका है। बतादें, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। वे दिल्ली में चल रहे AI समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। ये राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है।

भारत में फ्रांस के राष्ट्रपति का शेड्यूल

राष्ट्रपति मैक्रों आज (16 फरवरी) देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचेंगे। पीएम मोदी से मुलाकात के कार्यक्रम की बात की जाए तो 17 फरवरी दोपहर करीब 3:15 बजे दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगे। शाम करीब 5:15 बजे वे भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर दोनों देशों के कारोबारी नेता, स्टार्टअप फाउंडर्स, शोधकर्ता और इनोवेटर्स का एक बड़ा सम्मेलन होगा, जिसमें दोनों नेता मौजूद रहेंगे। 

18 फरवरी को मैक्रों नई दिल्ली पहुंचेंगे और भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। 19 फरवरी को वे उद्घाटन समारोह, कंट्री पवेलियंस का दौरा रहेंगे और लीडर्स प्लेनरी और वर्किंग लंच में भाग लेंगे। यह समिट AI, उभरती प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) और वैश्विक नीति सहयोग (Global Policy Cooperation) पर केंद्रित है, जिसमें दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्ष, नीति-निर्माता और टेक लीडर्स शामिल हो रहे हैं।

भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को लेकर राष्ट्रपति मैक्रों का ये दौरा काफी अहम है। इससे नए क्षेत्रों जैसे AI, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग बढ़ेगा साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर खुली चर्चा होगी।

दोनों देशों के रिश्ते कितने गहरे हैं?

भारत और फ्रांस के बीच संबंध दशकों पुराने हैं। रक्षा, अंतरिक्ष, साफ ऊर्जा और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में दोनों देश साथ काम कर रहे हैं।  राष्ट्रपति मैक्रों का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर उभर रहा है और AI को लेकर दुनिया नई दिशा तलाश रही है।

मुंबई पहली बार मैक्रों का स्वागत करेगी। हालांकि, AI समिट से यह दौरा पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की यह बैठक न सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देगी, बल्कि दोनों देशों के युवा, स्टार्टअप और बिजनेस कम्युनिटी के लिए भी नई संभावनाएं खोलेगी।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top