Newswahni

कहानियां गीत मजेदार एक्टिविटी बच्चों की पढ़ाई में कैसे मदद करेगा का जादुई पिटारा जानिए सबकुछ…



NCERT e-Magic Box: आज के डिजिटल दौर में बदलती तकनीक के साथ शिक्षा के तरीके भी बदल रहे हैं। इसी कड़ी में बच्चों के स्मार्ट पढ़ाई के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने एक खास डिजिटल पहल शुरू की है, जो एक ऐप के माध्यम से है, जिसका नाम ‘ई-मैजिक बॉक्स’ ऐप है। दरअसल, यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से संचालित है और इसे बच्चों, पेरेंट्स और टीचर्स तीनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

बता दें, ई-मैजिक बॉक्स एक अनोखा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जो बच्चों के लिए सीखने को मजेदार और इंटरैक्टिव बनाता है। इसमें कहानियां, गीत, एक्टिविटी और मार्गदर्शन सब कुछ एक ही जगह मिलता है। इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें 3 AI बॉट्स हैं, जो तुरंत सवालों के जवाब देते हैं और सीखने को आसान बनाते हैं।

NCERT ने इस ऐप के लॉन्च के साथ ही “सीखने और सीखने का साम्राज्य” नाम से एक अभियान भी शुरू किया है। इसका उद्देश्य परिवारों और टीचर्स को इस प्लेटफॉर्म का नियमित उपयोग करने और बच्चों के साथ सीखने की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान के तहत, एनसीईआरटी लोगों को इस ऐप के फायदों के बारे में जागरूक करेगा और उन्हें इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

ऐप में मौजूद खास AI बॉट्स

1. कथा सखी- यह बॉट बच्चों के लिए रोचक और कल्पनाशील कहानियां तैयार करती है, जिसका उद्देश्य बच्चों की ज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना और उनकी सोचने-समझने की क्षमता को मजबूत करना है।

2. अभिभावक तारा- यह बॉट पेरेंट्स के सवालों का जवाब देती है, जो छोटे बच्चों के पालन-पोषण, व्यवहार और शुरुआती शिक्षा में मददगार हो सकते हैं। 

3. शिक्षिका तारा- यह टीचर्स की मदद के लिए है, जो बच्चों को बेहतर तरीके से समझाने और एक्टिविटी बेस्ड पढ़ाई कराने के लिए गाइड करती है। 

इसका उपयोग करने के लिए यूजर्स  ऐप में सीधे अपने सवाल टाइप कर सकते हैं और तुरंत AI से अपने जवाब पा सकते हैं। खास है कि इसे सिर्फ मोबाइल ऐप पर ही नहीं बल्कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर भी यूज किया जा सकता है। इसके अलावा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे टोल-फ्री IVRS नंबर 1800-212-0173 या 15108 पर कॉल करके इसका लाभ उठा सकते हैं।

ई-मैजिक बॉक्स में लगा एआई सिस्टम बच्चों का एक डिजिटल साथी बनकर काम करता है और कभी भी सवालों का जवाब दे सकता है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top