
Delhi Street Food: खाने-पीने के शौकीनों के लिए दिल्ली किसी जन्नत से कम नहीं, यहां देसी स्ट्रीट फूड से लेकर इंटरनेशनल फ्लेवर्स तक सब कुछ मिलता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या घूमने आए हैं, तो वीकेंड पर इन फेमस फूड स्पॉट्स को एक्सप्लोर जरूर करें। लोकल गाइड्स के मुताबिक ये जगहें सालों से लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। यहां आपको वो सब खाने को मिल सकता है जो आपको पूरे भारत में और कहीं नहीं मिलेगा।
पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक स्ट्रीट फूड का असली अड्डा है। यहां की गलियों में पराठे वाली गली फेमस है, जहां आलू, गोभी से लेकर मीठे फिलिंग वाले पराठे मिलते हैं। इसके अलावा चाट, जलेबी और समोसे का स्वाद भी बिल्कुल लाजवाब है। जलेबी वाला जैसी दुकानें 1884 से चल रही हैं, जहां आप देसी घी में बनी जलेबी का मजा ले सकते हैं। यहां सुबह से शाम भीड़ लगी रहती है।
तिब्बती और कोरियन जायके का मजा आप यहां जाकर ले सकते हैं। मजनू का टीला तिब्बती कम्युनिटी का क्षेत्र है, जहां मोमोज, थुकपा और कोरियन डिशेज का बोलबाला है। अंकल वैंग्स मोमो जैसी जगहें सस्ते और टेस्टी ऑप्शन्स ऑफर देती है। अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यहां के स्ट्रीट स्टॉल्स पर जाएं। ये जगह युवाओं और टूरिस्ट्स की फेवरेट है।
मॉडर्न वाइब्स के साथ अगर आपको अलग-अलग वैरायटी चाहिए तो सीपी मजेदार जगह है। कनॉट प्लेस (CP) में कैफे और रेस्टोरेंट्स की भरमार है। यहां चाट से लेकर इंटरनेशनल फूड तक सब मिलता है। पप्पू चाट भंडार जैसे स्पॉट्स पर दही पापड़ी या समोसा चाट ट्राई करें। दोस्तों या परिवार के साथ बैठकर एंजॉय करने के लिए आइडियल जगह है, यहां का अम्बियंस मॉडर्न है।
अलग-अलग राज्यों के ट्रेडिशनल फ्लेवर्स यहीं मिल जाएंगे। INA दिल्ली हाट में पूरे भारत के व्यंजन एक जगह मिलते हैं। राजस्थानी दाल बाटी से लेकर नागालैंड के स्पेशल डिशेज तक, मजेदार खाना मिलता है। परिवार के साथ घूमने और खाने के लिए बेस्ट जगह है। ये जगह कल्चर और फूड ट्राई करने के लिए बेस्ट जगह है।
मुगलई जामा मस्जिद के आसपास मुगलई स्टाइल फूड का राज चलता है। यहां कबाब, बिरयानी और नहारी जैसे व्यंजन मिलते हैं। करीम्स जैसी आइकॉनिक दुकानें दशकों से फेमस हैं। वीकेंड पर यहां की रौनक देखने लायक है। ये जगहें न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि किफायती भी है। हालांकि, स्ट्रीट फूड ट्राई करने से पहले आपको हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए और लोकल रिव्यूज भी चेक करना चाहिए। दिल्ली का स्ट्रीट फूड कल्चर दुनिया भर में मशहूर है, तो इन स्पॉट्स को मिस न करें।