Newswahni

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग मौजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या सिर के आरपार निकली बुलेट जानें क्या था मामला…



Crime in Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में यमुनापार क्षेत्र के मौजपुर इलाके में 24 साल के फैजान उर्फ फज्जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली में अपराध कम नहीं हो रहा, पिछले 2 दिन पहले ही 3 हमलावरों ने दिनदहाड़े युवक को चाकू से गोदकर मार डाला था और अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिर एक बार हत्याकांड का मामला सामने आया है। दिल्ली के शाहदरा के मौजपुर इलाके में शुक्रवार देर रात 11 बजकर 28 मिनट पर फैजान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फैजान को तीन गोलियां लगीं।  मृतक के भाई सलमान ने बताया कि उसके भाई फैजान पर काफी कर्ज था।

मृतक के भाई ने बताया फैजान पर कर्ज था

मारे गए फैजान के भाई सलमान ने बताया कि, ‘मेरे भाई को तीन गोलियां लगीं, लेकिन पुलिस का कहना है कि दो गोलियां चलाई गईं। एक गोली उसके सिर में लगी और आर-पार हो गई। दो गोलियां उसकी छाती में लगीं। उसे शायद चाकू भी मारा गया था। उसके हाथों पर कट के निशान थे, इसलिए उसने काफी संघर्ष किया होगा। मेरा भाई 24 साल का था। वह बहुत ही सीधा-सादा इंसान था। उसने कर्ज लिया था। जब वह कर्ज नहीं चुका पाया, तो बाप-बेटे हमारे घर आए और मारपीट करने लगे। हमने भजनपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। हम बस न्याय चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बाप-बेटे दोनों को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।’

वहीं, मामले में पुलिस ने बताया कि, ‘मृतक की पहचान फैजान उर्फ ​​फज्जी (24) के रूप में हुई है, जो वेलकम का निवासी है। अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए हैं।’ पुलिस ने बताया कि हमलावरों की सटीक संख्या और हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि, वेलकम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top