Newswahni

मुखर्जी नगर में मौसी ने दो साल के बच्चे को गला घोंट कर मार डाला फिर लाश को गोद में लेकर बैठी रही…



Mukherjee Nagar Child Murder: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई, जहां सगी मौसी ने अपने 1 साल 9 महीने के मासूम भांजे को जान से मार डाला। अक्सर देखा जाता है कि बहन के बच्चों को मौसी मां से भी ज्यादा प्यार देती है। लेकिन यहां अजरा नाम की महिला ने अपनी बहन के बच्चे का गला दबा दिया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी अजरा की बहन अपने 21 महीने के बेटे को लेकर मायके आई हुई थी। गंभीर आरोप है कि, आज (20 फरवरी) दोपहर के वक्त आरोपी महिला अजरा बहन के बेटे को पार्क में घुमाने ले गई। वहां उसने बच्चे को गोद में बैठाया और उसका गला घोट दिया।

मासूम को पार्क में लेकर मौसी, फिर घोट दिया गला

मिली जानकारी के मुताबिक, पार्क में जब अजरा बच्चे का गला घोट रही थी तो कुछ स्थानिय लोगों ने उसे देखा और बच्चे को छुड़ाने की कोशिश भी की। इसी बीच अजरा का भाई रमजान वहां पहुंचा, इसके बाद रमजान ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, देखा तो आरोपी महिला बेसूध हालात में वहीं पार्क में बैठी थी और मृत बच्चे को निहार रही थी, पुलिस जब आई तो बच्चा अजरा की गोद में ही था। इसके बाद बच्चे को न्यूलाइफ हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बच्चा पहले से मृत था।

फिलहाल पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि महिला डिप्रेशन में थी और घर वालों से परेशान थी, लेकिन महिला ने बच्चे को जान से क्यों मारा और इसके पीछे उसका क्या मकसद था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस आरोपी महिला अजरा के सभी डॉक्टर वाले दस्तावेज चेक कर रही है, इसके अलावा किस डॉक्टर से ट्रीटमेंट चल रहा था इसको लेकर भी वेरीफिकेशन किया जा रहा है। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि महिला किस बात को लेकर डिप्रेशन में थी, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं बच्चे के माता-पिता अभी बात करने की हालत में नहीं है। कॉलोनी के प्रेसिडेंट ने बताया कि महिला और उसका परिवार लंबे वक्त से यहीं रहता है। महिला ने अपने बहन के मासूम बेटे की जान क्यों ली? इसको लेकर फिलहाल जांच की जा रही है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top