Newswahni

ने बेतिया कुमारबाग रेल दोहरीकरण का इंस्पेक्शन किया पुल पुलियों की प्रोग्रेस जांच कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश…




पूर्वी जोन के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) गुरु प्रकाश ने मंगलवार को बेतिया-कुमारबाग रेलखंड के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण और ट्रायल किया। वे सुबह करीब 9:15 बजे अपनी विशेष गाड़ी से बेतिया पहुंचे। बेतिया पहुंचने पर सीआरएस ने स्टेशन पर पैनल रूम, रिले रूम और ईएसएम (इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलिंग मेंटेनेंस) की व्यवस्थाओं तथा कार्यशैली का विस्तृत जायजा लिया। नई प्रणाली के तहत इन तीनों की संयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नई रेललाइन की विधिवत पूजा-अर्चना की गई इसके बाद, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नई रेललाइन की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात, सीआरएस गुरु प्रकाश ने डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र और मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मोटर ट्रॉली से कुमारबाग की ओर यात्रा शुरू की। इस दौरान पूर्वी रेलवे के जोनल अधिकारी भी उनके साथ थे। अधिकारियों की टीम ने, जिसमें लगभग एक दर्जन मोटर ट्रॉलियां शामिल थीं, बेतिया-कुमारबाग रेल दोहरीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पुल-पुलियों और अन्य संरचनात्मक प्रगति की गहन जांच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top