Newswahni

नीतीश की समृद्धि यात्रा का आज पांचवा दिन सारण में जीविका सिलाई केंद्र बॉयज का करेंगे उद्घाटन आम लोगों से करेंगे संवाद…




CM नीतीश कुमार आज (21 जनवरी) ‘समृद्धि यात्रा’ के पांचवे दिन सारण पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 86.50 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और 450.30 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छपरा में सबसे पहले CM नीतीश जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे सिलाई केंद्र का उद्घाटन करने के साथ साथ केंद्र का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ITI बॉयज केंद्र का उद्घाटन करेंगे। सीएम नीतीश कुमार बिनतोलिया के पास निर्माणाधीन बस स्टैंड पहुंचेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे। जीविका दीदियों से CM करेंगे संवाद CM नीतीश सुबह 11 बजे छपरा पहुंचेंगे। इसके बाद सबसे पहले जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। फिर सिलाई केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह सिलाई केंद्र जीविका दीदियों द्वारा संचालित किया जाएगा। इसको लेकर जीविका समूहों में काफी उत्साह है। इस केंद्र में तैयार किए गए कपड़े सारण के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजा जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि यह पहल जीविका दीदियों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है। बॉयज ITI केंद्र का होगा उद्घाटन मुख्यमंत्री आईटीआई बॉयज केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह ITI केंद्र मॉडर्न सुविधाओं से लैस है। यहां इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल सहित कई ट्रेड से जुड़े मॉडर्न उपकरण लगाए गए हैं। इन डिवाइस के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आईटीआई प्रशासन का कहना है कि इस केंद्र के शुरू होने से स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ट्रेनिंग मिलने के बाद युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। CM नीतीश कुमार एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान लोगों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जीविका दीदियों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top