Newswahni

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पीएम आवास पर की अहम बैठक ईरान इजरायल युद्ध को लेकर घंटों हुआ मंथन इस बात…



मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक पीएम मोदी के दो दिवसीय राज्यों के दौरे से लौटने के तुरंत बाद बुलाई गई थी। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत सुरक्षा और रणनीतिक मामलों के प्रमुख शामिल हुए थे। बैठक में ईरान-इजरायल के ताजा हालत समेत कई मुद्दों पर अहम चर्चा हुई।

पीएम मोदी रविवार को रात लगभग साढ़े नौ बजे  राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे। ईरान-इजरायल के बीच जारी भीषण जंग को देखते हुए दिल्ली लौटते ही पीएम मोदी ने CCS की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। यह मीटिंग प्रधानमंत्री के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई। बैठक में मिडिल ईस्ट के देशों के मौजूदा हालात, इजराइल-ईरान तनाव, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा हुई।

पीएम आवास पर तीन घंटे तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री ने अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले के बाद मौजूदा वैश्विक स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया। विभिन्न देशों में फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर भी मंथन हुआ। क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण तेल आपूर्ति, शिपिंग रूट्स और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी घंटों मंथन हुआ।

भारतीय नागरिकों की मदद के लिए दिए गए निर्देश

CCS ने सभी संबंधित विभागों को प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद के लिए जरूरी और मुमकिन कदम उठाने का निर्देश दिया। बता दें कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। ये हमले 28 फरवरी 2026 को शुरू हुए थे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम और अन्य खतरों के जवाब में इजरायल के साथ मिलकर ऑपरेशन शुरु किया। ईरान ने इसके जवाब में इजराइल, अमेरिकी बेस और क्षेत्रीय लक्ष्यों (जैसे UAE, कुवैत आदि) पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे संघर्ष और बढ़ गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं, रविवार रात पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति से फोन पर बात की। साथ ही भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जोर दिया। भारत ने संघर्ष को जल्द समाप्त करने और डी-एस्केलेशन की अपील की है, जबकि क्षेत्र में भारतीयों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top