
CBSE 12th Exam Cancelled | Image:
ANI
CBSE Board 12th Exam 2026 Cancelled: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने खाड़ी देशों यानी कि Middle East में पढ़ रहे कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए घोषणा की है कि मध्य पूर्व के देशों में निर्धारित कक्षा 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
किन देशों में रद्द हुई परीक्षाएं?
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय इन देशों में लागू होगा।
- बहरीन
- ईरान
- कुवैत
- ओमान
- कतर
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
16 मार्च से 10 अप्रैल तक परीक्षाएं रद्द
सीबीएसई की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 16 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक होने वाली कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाएं बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के छात्रों के लिए रद्द कर दी गई हैं।
स्थगित परीक्षाएं भी अब मानी जाएंगी Cancel
छात्रों और अभिभावकों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि केवल आगामी परीक्षाएं ही नहीं, बल्कि जो परीक्षाएं पहले पोस्टपोन की गई थीं। उन्हें भी अब रद्द ही माना जाएगा।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 01 मार्च, 03 मार्च, 05 मार्च, 07 मार्च और 09 मार्च 2026 को जारी सर्कुलर के माध्यम से जो परीक्षाएं टाल दी गई थीं, वे अब दोबारा आयोजित नहीं की जाएंगी। यानी उन तारीखों की परीक्षाओं को भी अब ‘रद्द’ श्रेणी में डाल दिया गया है।
क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?
CBSE ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी कि यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया है। बोर्ड ने प्रभावित देशों के स्कूलों, वहां के स्थानीय अधिकारियों और शिक्षा विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों और अनुरोधों के आधार पर जमीनी स्थिति की समीक्षा की।समीक्षा के बाद यह फैसला आया कि वर्तमान परिस्थितियों में परीक्षाओं का सुरक्षित और सुचारू आयोजन संभव नहीं है। छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और मानसिक तनाव को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षाओं को रद्द करना ही उचित समझा।
ये भी पढ़ें – गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन को लेकर हैं कन्फ्यूज? यहां पढ़िए किफायती बजट में कौन-सा Induction होगा सबसे बेस्ट
कैसे तैयार होगा रिजल्ट?
मिडिल ईस्ट के कक्षा 12वीं के छात्रों के परिणामों की घोषणा असेसमेंट स्कीम के आधार पर की जाएगी। इसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। पिछले इंटरनल असेसमेंट या क्टिकल परीक्षाओं के आधार पर कोई वैकल्पिक फॉर्मूला तैयार किया जा सकता है।
छात्रों के लिए मुख्य निर्देश
केवल CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
परिणाम और भविष्य की प्रक्रिया की जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूल प्रशासन से जुड़ें रहें।
परीक्षाएं रद्द होने के कारण अब छात्रों को अपने उच्च शिक्षा और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।