
राजधानी दिल्ली के नामी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिन स्कूलों को धमकी मिली है उनमें Amity, बिरला विद्या निकेतन, लैरेटो कॉन्वेंट (कैंट), डॉन बोस्को (सीआर पार्क), आनंद निकेतन, कार्मल स्कूल शामिल हैं। बम की सूचना पाकर पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
कैंपस को खाली करा लिया गया है। खबर लिखे जाने तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।