
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बीते कई दिनों मुठभेड़ जारी है। आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में ऑपरेशन त्राशी-I चलाया जा रहा है। बुधवार को दिछार इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। सेना के संयुक्त ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी ढेर हो गया। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) और अन्य बलों ने संयुक्त ऑपरेशन त्राशी-I के तहत इलाके की घेराबंदी की है। कई घंटों तक दोनों ओर से रूक-रूक गोलबारी होती रही। दो से तीन आतंकियों को इलाके में छिपे में होने की जानकारी मिली थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश के एक आतंकी को मार गिराया।
किश्तवाड़ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
व्हाइट नाइट कोर ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन त्राशी-I के तहत एक आतंकवादी ढेर । किश्तवाड़ इलाके में आतंकवादियों की लगातार तलाश और खात्मे के अभियान में, जहां घने जंगलों और मुश्किल इलाकों में पहले भी कई बार मुठभेड़ हो चुकी है, आज शाम करीब 5.45 बजे किश्तवाड़ के दिछार इलाके में CIF डेल्टा व्हाइटनाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानों ने चल रहे जॉइंट ऑपरेशन त्राशी-I में भाग रहे आतंकवादियों से फिर से संपर्क स्थापित किया। एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। ऑपरेशन जारी है।