
Earthquake in Jammu Kashmir: सोमवार की सुबह कश्मीर घाटी के लोगों की नींद उस समय टूट गई, जब अचानक धरती कांप उठी। झटके महसूस होते ही लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड में अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप के ये झटके मध्यम तीव्रता का बताया जा रहा है, जो रिक्टर स्केल पर अनुमानित तीव्रता 4.6 आंकी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रहा।
करीब 10 किमी की गहराई पर रहा केंद्र
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां और चरार-ए-शरीफ समेत आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए हैं।
हालांकि राहत की बात ये है कि अबतक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।