Newswahni

ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का किया ऐलान जनवरी को नामांकन और इस दिन होगी नितिन नबीन की ताजपोशी…



BJP National President Election: बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की है। रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. के लक्ष्मण ने चुनाव कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। फिलहाल बीजेपी ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया हुआ था, रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन नबीन को ही पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होगी।  

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव 20 जनवरी को

भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को होगा। 19 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन नामांकन दाखिल करेंगे। नए अध्यक्ष चुनने के लिए 5708 मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। 19 जनवरी को दोपहर बाद 2 से 4 बजे के बीच में नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के ‘संगठन पर्व’ के अंतर्गत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। निर्वाचन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक पूरी होगी।

सबसे कम उम्र के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे नितिन

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव जेपी नड्डा के लंबे कार्यकाल के बाद संगठन में बड़े बदलाव का संकेत है। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के लिए बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को दिल्ली बुलाया गया है। नितिन नबीन की उम्र 46 साल हैं। अगर वो अध्यक्ष चुने जाते हैं तो, वह बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।  

नितिन नबीन ने दिसंबर 2025 में कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से ही संगठन को मजबूर करने पर जोर देना शुरू कर दिया था। जो पार्टी की रणनीति, चुनावी प्रदर्शन और भविष्य को प्रभावित करेंगी। बता दें नितिन नबीन का कार्यकाल तीन साल का बताया जा रहा है। अध्यक्ष बनने पर राज्य चुनावों के बाद नितिन नबीन का 2029 लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कठिन परीक्षण होगा।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top