Newswahni

Bihar Police SI Exam: 23,997 Candidates Appear in Kaimur


कैमूर में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) की प्रारंभिक लिखित परीक्षा आज, 18 जनवरी 2026 को दो पालियों में हो रही है। इस परीक्षा में कुल 23,997 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा

.

जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भभुआ मुख्यालय में 10 और मोहनिया अनुमंडल में 3 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा को नकल मुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

अभ्यार्थियों का एडमिट कार्ड चेक कर रहे अधिकारी।

अभ्यार्थियों का एडमिट कार्ड चेक कर रहे अधिकारी।

प्रत्येक केंद्र पर वीडियोग्राफी, डिजिटल बायोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठे का निशान और फोटो), HHMD से सघन तलाशी और जैमर की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के 200 गज के दायरे में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। मोबाइल, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित हैं।

ढ़ाई बजे से दूसरी पाली में होगा एग्जाम

परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (रिपोर्टिंग 08:30 बजे) और दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक (रिपोर्टिंग 01:00 बजे) चलेगी। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा संचालन के लिए 13 स्टैटिक, 7 जोनल और 3 उड़नदस्ता दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है। जिला पदाधिकारी संयोजक और जिला शिक्षा पदाधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बिहार लोक परीक्षा अधिनियम, 2024 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top