Newswahni

Bihar Evening Bulletin News; NEET Student Rape Death Case FSL Collected Parents DNA Samples


आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। NEET छात्रा से रेप-मौत केस में FSL ने 5 लोगों के DNA सैंपल लिए हैं। जहानाबाद में लड़की की मां, पिता, मामा और भाई का सैंपल कलेक्ट किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

.

टॉप 15 खबरें…

1. NEET छात्रा रेप-मौत केस- FSL ने मां-बाप, मामा, भाई का DNA सैंपल लिया

पटना में NEET छात्रा से रेप-मौत केस में FSL ने 5 लोगों के DNA सैंपल लिए हैं। जहानाबाद में लड़की की मां, पिता, मामा और भाई का सैंपल कलेक्ट किया है। शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष चंद्रवंशी और संचालक अंशु अग्रवाल की भी DNA जांच होगी। इसके साथ ही CID की जहानाबाद में पीड़िता के घर पहुंची और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है। पूरी खबर पढ़ें

2. खेसारी ने रवि किशन को कहा- मेरे बाप मत बनिए

भोजपुरी सिनेमा के दो सुपर स्टार के बीच जुबानी जंग जारी है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने मंच से गोरखपुर के बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन और पवन सिंह पर सीधा हमला बोला। खेसारी ने न सिर्फ रवि किशन की मिमिक्री की, बल्कि दो टूक कहा, ‘रवि किशन मेरे बाप बनने की कोशिश न करें।’ वहीं पवन सिंह पर भी खेसारी ने तंज कसा और कहा, ‘वो तो 2 पैग में टाइट हो जाते हैं।’ पूरी खबर पढ़ें

3. गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल की कुर्सी पर बैठे नीतीश

आज पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पटना के गांधी मैदान में मंच पर कुर्सियों की अदला-बदली हो गई। राज्यपाल के लिए निर्धारित कुर्सी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठ गए। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जदयू नेता संजय झा नजर आए। वहीं, लेडी गवर्नर की सीट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बैठे दिखे। हालांकि, बाद में सीट के आगे लगाया गया बोर्ड बदल दिया गया। पूरी खबर पढ़ें

4. मुंगेर में समलैंगिक संबंध नहीं बनाया तो लड़की का मर्डर

मुंगेर में समलैंगिक संबंध बनाने से मना करने पर बुआ ने भतीजी की हत्या कर दी। लड़की के गले में मौजूद रुद्राक्ष माला से उसका गला घोंट दिया। मृतिका इस साल 10वीं की परीक्षा देने वाली थी। उसका शव भी पड़ोस में रहने वाली आरोपी बुआ काजल (25) के घर से बरामद हुआ है। गांव वालों का कहना है कि काजल कई महिलाओं के साथ रिलेशन बना चुकी है। पूरी खबर पढ़ें

5. ‘देश हिंदू राष्ट्र ही है, घोषित करने की जरूरत नहीं’

गणतंत्र दिवस के मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत मुजफ्फरपुर में संघ के प्रांत कार्यालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा, सरहद पर शहीद होने वाला हर वीर भारतवासी होता है, लेकिन देश के अंदर होने वाली हिंसा और टकराव पर भी समाज को आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। संविधान नागरिकों को केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराता है। संविधान हमारे आचरण की दिशा तय करता है और नियम-कानून का पालन हर नागरिक का दायित्व है। पूरी खबर पढ़ें

6. मोतिहारी में एकतरफा प्यार में छात्रा पर एसिड अटैक, आरोपी अरेस्ट

मोतिहारी में घर में सो रही ग्रेजुएशन की छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। छात्रा का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। घायल युवती का इलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिर गंभीर बनी हुई है। घटना पताही थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें

7. सासाराम में 2 प्रॉपर्टी डीलर्स की गोली मारकर हत्या

रोहतास में जमीन विवाद में 2 प्रॉपर्टी डीलर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचायत के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें उचैला गांव के 45 साल के रुपेश सिंह और तिलौथू गांव के विनय प्रजापति की मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों शव पुलिस को उसी ‎स्कार्पियो गाड़ी में मिले। जिससे दोनों युवक ‎तिलौथू से डुमरियां आए हुए थे। पूरी खबर पढ़ें

8. सुपौल में ‘मिस्टर जिन्ना जिंदाबाद’ के नारे लगे

सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें

9. बेतिया में इंस्टाग्राम पर दोस्ती, प्रेमी ने की लड़की की हत्या

बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतका की मां ने इसे हत्या बताते हुए बेटी के प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें

10. दरभंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई कहासुनी में फायरिंग

दरभंगा जिले में रविवार देर रात सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान फायरिंग हुई है। एक युवक को गर्दन के नीचे बुलेट लगी है। गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान अक्षय कुमार राम(26) के तौर पर हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पूरी खबर पढ़ें

11. जवान रमेश कुमार का वैशाली में हुआ अंतिम संस्कार

भारतीय सेना के जवान रमेश कुमार (32) का जम्मू-कश्मीर में शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे बिहार के वैशाली के मुरौबतपुर पंचायत के निवासी थे और 62 राष्ट्रीय राइफल सेक्टर में सेवारत थे। सैनिक रमेश कुमार का पार्थिव शरीर आज सोमवार को उनके पैतृक गांव मुरौबतपुर लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव में भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। पूरी खबर पढ़ें

12. समस्तीपुर में पिस्टल लहराकर महिलाओं को डराया, रॉड से हमला

समस्तीपुर में पिस्टल लहराकर घर की महिलाओं को डराने का प्रयास किया गया। इसकी शिकायत करने पर दो भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 6 निवासी तिलों पासवान के पुत्र संतोष पासवान और खुशीचंद्र पासवान के तौर पर हुई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें

13. दरभंगा में स्कूल की अनफिट बस से गिरकर छात्र की मौत

दरभंगा में स्कूल की अनफिट गाड़ी की वजह से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। जिस स्कूल वाहन से वो घर लौट रहा था, उसका इंश्योरेंस, पॉल्यूशन और फिटनेस नहीं था। गाड़ी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी, फिर भी स्कूल वाले उसका इस्तेमाल कर रहे थे। 20 जनवरी को चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगाई तो चलती गाड़ी का दरवाजा खुल गया और कक्षा 2 में पढ़ने वाला समर सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है

14. नालंदा में पोल पर चढ़ा युवक, बोला- ठंड लग रही थी

नालंदा में एक युवक 132 केवी हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के कामता हॉल्ट के पास की है। युवक उच्च दबाव वाली बिजली लाइन पर करीब ढाई घंटे कर बैठा रहा। वह कुछ बोल नहीं रहा था, सिर्फ हाथों से इशारे कर रहा था। स्थानीय लोग और पुलिस टीम को उसे नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें

अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर

15. कल बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा

बिहार में कल यानी मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह और रात में हल्की ठंड का असर रहेगा। वहीं दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top