Newswahni

Bihar Evening Bulletin News; Congress Protest Against Nitish Government in NEET Student Death Case


.

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां NEET छात्रा की मौत मामले में सोमवार को कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता गृहमंत्री के लिए चूडियां लेकर पहुंची। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

टॉप 15 खबरें…

1. सम्राट के लिए चूड़ियां लेकर पहुंचे कांग्रेसी, CM का पुतला फूंका

पटना में नीट छात्रा से रेप-मौत मामले में राजनीति गर्म है। इस मामले को लेकर पटना में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता गृहमंत्री के लिए चूडियां लेकर पहुंची। कांग्रेसियों ने सीएम नीतीश का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें

2. नितिन नबीन का नामांकन कराने पहुंचे शाह-राजनाथ

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। वे पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भाजपा मुख्यालय में कुछ देर में नामांकन दाखिल करने वाले हैं। नॉमिनेशन की प्रक्रिया पार्टी हेडक्वार्टर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और दूसरे सीनियर नेताओं की मौजूदगी में शुरू हो गई है। इन सभी नेताओं ने चुनाव अधिकारी को नितिन के लिए समर्थन पत्र जमा कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें

3. ‘जज बनने के बाद बदले पति, लड़की को घर लाने लगे’

‘पति जब से जज बने हैं, तब से उन्हें किसी का डर नहीं है। एक लड़की से उनका अफेयर चल रहा था, जिससे वो पहले छिपकर मिलते थे। अब खुलेआम मिलते हैं। एक दिन उस लड़की को घर में बुला लिए। मैंने कमरे में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। मैंने उस लड़की के बारे में पूछा तो मेरी पिटाई की। ससुराल में मेरे साथ कई बार मारपीट की गई। तलवार-चाकू दिखाकर कहते थे तुम्हें मार दूंगा।’ पूरी खबर पढ़ें

4. नीतीश का लालू पर निशाना-हटा तो पत्नी को CM बनाया

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा तीसरे दिन सीतामढ़ी पहुंची। यहां मुख्यमंत्री ने 546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने यहां सभी को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘2005 से पहले बिहार में क्या था। लोग शाम के बाद घर से नहीं निकलते थे। समाज में विवाद होता था। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी। पूरी खबर पढ़ें

5. ‘खलनायक है तू’…गाने पर बाहुबली का सिगरेट पीते VIDEO

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह राजद नेता दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में बेउर जेल में बंद हैं। 2 दिन पहले उन्हें रेगुलर चेकअप के लिए IGIMS लाया गया था। यहां पर अनंत सिंह का सिगरेट पीते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के साथ खलनायक फिल्म का गाना लगाकर रील बनाई गई है। इस पर राजद ने नीतीश सरकार को घेरा है। पूरी खबर पढ़ें

6. पति की डेडबॉडी पर सिर रखकर पत्नी का सवाल

क्या इसीलिए मेरे साथ सबसे लड़कर शादी की थी…इस छोटे से बच्चे को कैसे पालूंगी, अभी तो हमारी जिंदगी शुरू ही हुई थी। इतनी जल्दी छोड़कर कोई जाता है क्या…? फोन पर कह रहे थे सुबह जल्दी आ जाऊंगा, लेकिन इस तरह कोई आता है क्या? ये मार्मिक सीन उस घर का है, जहां आंगन में बेटे की अर्थी रखी थी और ढाई साल पहले लव मैरिज करने वाली पत्नी चीख मारक पति की लाश से सवाल कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें

7. पटना में एक और NEET छात्रा की हॉस्टल में मौत

पटना के एक और हॉस्टल में NEET की छात्रा की संदिग्ध मौत हुई है। छात्रा औरंगाबाद की रहने वाली थी। मृतका मां ने पटना गांधी मैदान में आवेदन दिया है। जिसमें 2 मुस्लिम लड़कों, हॉस्टल संचालक, हॉस्टल की वार्डन और छात्रा की सहेलियों को आरोपी बनाया गया है। छात्रा पटना के एग्जिबिशन रोड स्थित परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। पुलिस की अब तक की जांच में छात्रा की मौत को आत्महत्या बताया गया है, जबकि छात्रा की मां और अन्य परिजनों ने इसे साजिश के तहत हत्या बताया है। पूरी खबर पढ़ें

8. असकारा परवीन ने इस्लाम छोड़ा बनी रानी कुमारी

वैशाली में एक युवती के धर्म परिवर्तन और कोर्ट मैरिज का मामला सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। वैशाली की रहने वाली असकारा प्रवीण ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर रानी कुमारी रख लिया है। युवती ने 16 जनवरी को ननिहाल के ही बादल कुमार से कोर्ट मैरिज की है। पूरी खबर पढ़ें

9. गोपालगंज में खेत में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के ऊपरछंटा गांव में एक 50 साल की महिला का शव खेत से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान चंद्रमा महतो की पत्नी सोना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोना देवी सोमवार सुबह घर से खेत की ओर शौच के लिए गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई। पूरी खबर पढ़ें

10. किशनगंज में 100 की स्पीड में ट्रक-डंपर टकराए, दोनों ड्राइवर जिंदा जले

किशनगंज में सोमवार को आमने-सामने से आ रहे एक ट्रक और डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। गाड़ियों के दोनों ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग की लपटें 10 फीट से ऊंची थीं और धुएं का गुबार 20 फीट से ऊंचा। रेस्क्यू में जुटे लोगों ने बताया कि ड्राइवर चीख-चीखकर मदद मांग रहा था, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि हम मदद नहीं कर पाए। हादसे के वक्त डंपर की रफ्तार 100 से ज्यादा थी। पूरी खबर पढ़ें

11.औरंगाबाद में हेडमास्टर ने छात्र को दौड़ाकर मारा, सिर दीवार में टकराया

औरंगाबाद में प्लस टू उच्च विद्यालय ओरा के हेडमास्टर पर छात्र ने मारपीट का आरोप लगाया है। 7वीं का छात्र (11) ने कहा है कि मैं शौचालय के लिए क्लास से बाहर जा रहा था। हेडमास्टर रमेश कुमार ने मुझे जान से मना किया था, पर मैं शौचालय के लिए निकल गया। इसके बाद हेडमास्टर मुझे पकड़ने के लिए दौड़ने लगे। इसी दौरान वे गिर गए। जिसके बाद गुस्से में उन्होंने मेरी पिटाई कर दी। पूरी खबर पढ़ें

12. ‘NEET छात्रा की सांसें थम रहीं थीं,सिर पर चोट थी’

NEET छात्रा से रेप-मौत के बाद अब प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्रा जब हॉस्पिटल लाई गई तो उसकी हालत गंभीर थी। वह करीब छह घंटे पहले से बेहोश थी। उसकी सांस थम रही थी और दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें

13. पीएम की हरी झंडी, दो अमृत भारत ट्रेन बिहार से गुजरेंगी

कटिहार में पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम एवं पूर्वोत्तर के लोगों को दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं की सौगात दी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री ने असम के कलियाबर से वर्चुअल माध्यम से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह अवसर इसलिए भी खास रहा क्योंकि पहली बार पूर्वोत्तर क्षेत्र से नॉन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है

14.औरंगाबाद में टॉर्च की रोशनी में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश रविवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद पहुंचे। दाउदनगर के ठाकुर बीघा से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंत्री सीधे ओबरा पहुंचे, जहां उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़ें

अब चलते-चलते एक नजर कल के मौसम पर

15. प्रदेश के 9 जिलों में कल घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को बिहार के 9 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इसके कारण दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top