Newswahni

तेज प्रताप के बाद चिराग पासवान के दही चूड़ा भोज में नीतीश समेत जुटे के दिग्गज रवि शंकर प्रसाद बोले ये सनातन के…



बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर सियासी दही-चूड़ा भोज का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज, 15 जनवरी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में अपने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, समेत एनडीए गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस भोज के जरिए NDA की एकजुटता एक बार फिर देखने को मिली।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को चिराग पासवान के दही-चूड़ा भोज में शिरकत करने पहुंचे तो उनका कापी गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस दौरान नीतीश कुमार ने पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले मुख्यमंत्री जदयू विधायक और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के दही-चूड़ा भोज में शामिल होने पहुंचे थे।

चिराग ने अपने हाथों से सम्राट चौधरी को तिलकुट खिलाया

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर दही चूड़ा भोज में शामिल हुए। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,रविशंकर प्रसाद भी चिराग के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। भोज में दही-चूड़ा के साथ तिलकुट, तिल और अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गया। चिराग ने अपने हाथों से सम्राट चौधरी को तिलकुट खिलाया।

रविशंकर प्रसाद ने चिराग के लिए कही बड़ी बात

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “आज मकर संक्राति के शुभ अवसर पर चिराग पासवान ने बुलाया दही-चूड़ा खिलाया। उनका बहुत अभिनंदन। सबसे बड़ी बात मुझे जो आज बतानी है, चिराग जी बहुत बड़े भक्त आदमी है। महादेव के भक्त है। आज जब खरमास समाप्त हो रहा है। जहां वो सामाजिक न्याय के समर्पित कर्मठ सिपाही के साथ-साथ वो सनातन के भी बहुत बड़े भक्त हैं। वे ऐसे ही काम करें यही मेरी शुभकामना है।”

बिहार में मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज की परंपरा राजनीतिक संदेश देने का एक जरिया भी बन चुकी है। चिराग पासवान के इस आयोजन को एनडीए में समन्वय और एकता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top