Newswahni

रांची से उड़ी एयर एंबुलेंस जतरा के जंगल में क्रैश मरीज समेत सभी लोगों की मौत सर्जरी के लिए लाया जा रहा था…



Ranchi-Delhi air ambulance crash: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार (23 फरवरी) शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एम्बुलेंस (Beechcraft King Air C90) क्रैश हो गई है। हादसे में विमान में सवार सभी सातों मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक, क्रू मेंबर और पायलट की मौत हो गई।

दरअसल, एयर एंबुलेंस के टेकऑफ के बाद अटली इलाके के पास इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया और अचानक रडार से गायब हो गया। मौसम खराब होने के चलते पहले तो इसे लापता माना गया, लेकिन बाद में पुष्टि हुई की विमान यह चतरा जिले में सिमरिया के कथीयातु गांव के पास यह विमान क्रैश हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू टीम और स्थानीय प्रशासन पहुंचे। साथ ही फायर सर्विस और वरिष्ठ अधिकारी बचाव कार्य में जुटे।

जानकारी के अनुसार एक मरीज जिसका नाम संजय कुमार था, उसकी बर्न इंजरी होने के बाद इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा था। हादसे में उनके शरीर का लगभग 63 फीसदी हिस्सा झुलस गया था। उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल के ICU में एडमिट कराया गया था जहां शुरुआती इलाज और सपोर्टिव ट्रीटमेंट दिया गया। मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी। इलाज के लिए संजय को एयर एंबुलेंस के जरिए रांची से दिल्ली लेकर जाया जा रहा था।

उड़ान भरने के 20 मिनट बाद लापता हो गया था विमान

एयरक्राफ्ट ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद ही विमान लापता हो गया। चतरा की DC कीर्तिश्री जी ने कहा, “यह आंधी-तूफान की वजह से क्रैश हुआ। कुल 7 लोग मारे गए हैं। दो क्रू मेंबर थे, और बाकी पांच एक मरीज और मरीज के परिवार के सदस्य थे।”

SP सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें करीब 10 बजे इस हादसे की सूचना मिली थी। इलाके को देखते हुए यहां पहुंचना मुश्किल था। दिल्ली की टीम जांच के लिए यहां आएगी और ब्लैक बॉक्स निकालने की कोशिश करेगी।

विमान में सवार सभी सात लोगों की जानकारी सामने आई है। विमान में दो पायलट (कैप्टन विवेक विकास बिलागत और कैप्टन सबराजदीप सिंह), संजय कुमार- मरीज, अर्चना देवी- अटेंडेंट, धुरु कुमार- अटेंडेंट, डॉ. विकास कुमार गुप्ता- डॉक्टर, सचिन कुमार मिश्रा पैरामेडिक सवार थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top