Newswahni

तमिलनाडु की सियासत में फिर साथ आए भाजपा अन्नाद्रमुक के लिए गठबंधन तैयार


तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों दल 2023 में तत्कालीन राज्य भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई के साथ वैचारिक और व्यक्तिगत हितों के टकराव के चलते अलग हो गए थे। 

दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने शुक्रवार को ही नैनार नागेंद्रन को पार्टी की तमिलनाडु इकाई का अध्यक्ष बनाया है। नागेंद्रन की नियुक्ति के कुछ घंटों बाद भाजपा और अन्नाद्रमुक ने 2026 के विधान सभा चुनाव के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसमें अन्नाद्रमुक के एडप्पादी के. पलनिस्वामी राज्य स्तर पर गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। शाह ने कहा, ‘यदि ज़रूरत पड़ी तो हम कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाएंगे।’ उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सहयोगी अन्नाद्रमुक के किसी भी आंतरिक मामले में दखल नहीं देगी।

शाह ने स्पष्ट किया कि गठबंधन की घोषणा का अन्नामलाई को बदलने के फैसले से कोई संबंध नहीं है और गठबंधन की योजनाएं बहुत पहले ही बना ली गई थीं। यह गठबंधन दोनों दलों के लिए महत्त्वपूर्ण होगा, क्योंकि अभिनेता विजय (जोसेफ विजय चंद्रशेखर) के नेतृत्व वाले तमिलनाडुगा वेत्री कषगम के चुनावी मैदान में उतरने से एंटी-डीएमके वोटों के बंटने की उम्मीद है। 


First Published – April 11, 2025 | 10:18 PM IST



संबंधित पोस्ट





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top