
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एक दिन बढ़ा | Image:
Republic
नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ जिसे AI का महाकुंभ कहा जा रहा है, इसे लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस वैश्विक आयोजन में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते सरकार ने इसे एक अतिरिक्त दिन बढ़ाने का फैसला लिया है। अब यह समिट 20 की जगह 21 फरवरी तक चलेगी। आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बुधवार को यह घोषणा की है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Expo) का शानदार आगाज सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। भव्य उद्घाटन के बाद से ही समिट को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा था, दर्शकों‑प्रदर्शकों की भीड़ में तीसरे दिन कभी नहीं आई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि AI समिट को लेकर बहुत उत्साह है। 3 लाख से ज्यादा छात्रों और रिसर्चर्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक चलने वाला था, मगर इसे अब एक दिन और बढ़ा दिया गया है। भारत मंडपम में एग्जिबिशन अब शनिवार, 21 फरवरी तक खुली रहेगी।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की तारीख और समय दोनों बढ़ा
लोगों की भारी भीड़ को बेहतर ढंग से अकोमोडेट करने के लिए, विजिटिंग का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब समिट सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा, पहले यह शाम 6 बजे तक सीमित था। इससे विजिटर्स को बिना ज्यादा भीड़भाड़ के सभी पवेलियन, स्टॉल और प्रदर्शनियां आराम से देखने का मौका मिलेगा। डेलीगेट्स को बुधवार और गुरुवार को भी लिमिटेड एंट्री मिलेगी।
19 फरवरी को एक्सपो में आम लोगों की एंट्री बंद
बता दें कि हाई-लेवल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल और सीमित एंट्री वाले इवेंट्स की वजह से, गुरुवार, 19 फरवरी को एक्सपो में आम लोगों की एंट्री बंद रहेगी। सभी पार्टिसिपेंट्स को आज शाम 4:30 PM तक कन्वेंशन एरिया से बाहर निकलना होगा ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल मेहमानों और कॉर्पोरेट लीडर्स के लिए प्राइवेट डिनर होस्ट कर सकें। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य अतिथियों, वैश्विक बिजनेस लीडर्स और डेलीगेट्स के साथ विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
एंट्री और एग्जिट प्रोटोकॉल
डिजिटल इंडिया के MD और CEO अखिल कुमार ने एक्सपो की टाइमिंग बढ़ाने के साथ-साथ आसान एंट्री और एग्जिट प्रोटोकॉल की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गेट 4 मेन एग्जिट पॉइंट और गाड़ी छोड़ने की जगह के तौर पर काम करेगा। मेट्रो से आने-जाने वालों के लिए, गेट 10 सुबह 8:00 से शाम 4:30 के बीच तय एंट्री पॉइंट रहेगा, जिसके बाद डेलीगेट्स को मेन कन्वेंशन हॉल खाली होने पर एक्सपो एरिया की ओर जाने के लिए कहा गया है।
20 और 21 फरवरी को आम लोगों के लिए खुलेगा एक्सपो
20 और 21 फरवरी को यह एक्सपो फिर से आम लोगों के लिए खुला रहेगा। समिट में 300 से अधिक प्रदर्शक, 30 से ज्यादा देशों की भागीदारी और 100+ थीमेटिक पवेलियन हैं, जहां एआई के सामाजिक, आर्थिक और नैतिक प्रभाव पर चर्चा हो रही है। यह ग्लोबल साउथ में पहला बड़ा एआई सम्मेलन है, जिसने दिल्ली को एआई इनोवेशन का केंद्र बना दिया है।