Newswahni

मोदी आज शाम बजे करेंगे इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन जानें ट्रैफिक रूट से लेकर शेड्यूल तक की हर डिटेल…


PM Modi

PM मोदी आज करेंगे AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन | Image:
ANI/X

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज, 16 फरवरी, 2026 को इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 (India AI Impact Expo 2026) की शुरुआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे AI समिट का उद्घाटन करेंगे, जिसमें दुनिया भर से आए कई ग्लोबल लीडर हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का मकसद ग्लोबल एआई इकोसिस्टम के भीतर नई साझेदारियों को बढ़ाना देने और व्यावसायिक अवसर पैदा करना है। कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक रूट में कुछ बदलाव किए गए हैं। तो आईए जानतें हैं कार्यक्रम से जुड़े हर डिटेल के बारे में…

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम में होगा। एक्सपो 70,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 10 एरिना में आयोजित होगा, जिसमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप, शिक्षाविद्, अनुसंधान संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय भागीदार एक मंच पर होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इस समिट में 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति, 9 प्रधानमंत्री और कई CEO शामिल होंगे।

इन देशों के प्रतिनिधि लेगें हिस्सा

एक्सपो में 300 से अधिक प्रदर्शक और 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें 13 देशों के विशेष पवेलियन लगाए गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स आदि प्रमुख हैं। यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग को दर्शाता है और एआई इकोसिस्टम में भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलन इस सम्मेलन में शामिल होंगे।

AI इम्पैक्ट समिट 2026 का शेड्यूल में 17 फरवरी का शेड्यूल

  • पीएम मोदी शाम 5 बजे India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन करेंगे। 
  • आज पीएम मोदी के साथ कई प्रमुख नेताओं का भाषण होगा।
  • विशेषज्ञों के साथ होगी राउंडटेबल चर्चा। 
  • पॉलिसी से जुड़े पैनल डिस्कशन। 

700 से ज्यादा होंगे सेशन 

इनके साथ कई कंपनियों के CEO भी इस समिट में शामिल होकर AI पर होने वाली इस अहम बातचीत का हिस्सा बनेंगे। एक्सपो में तीन प्रमुख थीमेटिक चक्र – पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस – पर फोकस किया गया है, जहां 600 से अधिक हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप्स अपनी लाइव डेमो और समाधान प्रदर्शित करेंगे। समिट में पॉलिसी, टेक्नोलॉजी और समाज पर असर डालने वाले 700 से ज्यादा सेशन होंगे।पहले दिन (16 फरवरी) एक्सपो मुख्य रूप से उद्घाटन के लिए सीमित रहेगा, जबकि 17 फरवरी से यह सभी के लिए खुला होगा।

AI समिट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए कई रूट बंद किए गए हैं तो कई डायवर्जन लागू रहेगा। VVIP मूवमेंट के दौरान भैरों मार्ग (रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर), मथुरा रोड के कुछ हिस्सों, जनपथ, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, कर्तव्य पथ, सफदरजंग रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

भारत मंडपम, सुषमा स्वराज भवन और हैदराबाद हाउस के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। आमजन से अनुरोध है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी असुविधा के लिए पहले से योजना बनाएं।  यह आयोजन भारत को ग्लोबल साउथ में एआई के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेगा, जहां वास्तविक दुनिया के समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में भारत की ओर से शामिल होंगे ये नेता
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top