Newswahni

समिट में हंगामा करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार काली छतरी लेकर भारत मंडपम में प्रदर्शन की थी तैयारी चौंकाने वाले खुलासे…


Bharat Mandapam Protest India AI Summit 2026

Bharat Mandapam Protest India AI Summit 2026 | Image:
IYC

Bharat Mandapam Protest: India AI Summit 2026 में हुए टीशर्ट उतारू प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के चार मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इन कार्यकर्ताओं पर न केवल सुरक्षा घेरा तोड़ने बल्कि पुलिस के साथ बदसलूकी और हाथापाई करने का भी आरोप है।

गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इनपर FIR में कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से यह भी बताया गया है कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ लंबी हाथापाई भी हुई।

काली छतरी से विरोध की थी तैयारी

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी पहले काली छतरियां लेकर भारत मंडपम के अंदर जाने और विरोध जताने की योजना बना रहे थे। लेकिन, पुलिस के हाथों पकड़े जाने के डर से उन्होंने आखिरी वक्त पर अपना प्लान बदल लिया। 

इसके बाद उन्होंने खास तरह की टी-शर्ट प्रिंट करवाईं, जिन्हें जैकेट के अंदर छिपाकर आसानी से अंदर ले जाया जा सके। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये टी-शर्ट कहां प्रिंट करवाई गई और इस पूरी साजिश में और कौन-कौन शामिल था।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला? 

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब यूथ कांग्रेस के ये कार्यकर्ता मार्च करते हुए हॉल नंबर-5 के अंदर घुस गए। उन्होंने अपनी जैकेट उतारकर ऐसी टी-शर्ट प्रदर्शित कीं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं। इन पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य विवादित मुद्दों से जुड़े नारे लिखे थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर अर्धनग्न होकर नारेबाजी भी की।

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस कैडर के प्रोटेस्ट स्टंट की कड़ी आलोचना कर रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने की एक गहरी साजिश बताया। यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पार्टी से इंडिया AI समिट को पॉलिटिक्स से ऊपर रखने की अपील की। दूसरी ओर, पुलिस अब इस मामले को ‘लार्जर कॉन्सपिरेसी’ के नजरिए से देख रही है और स्थिति की जांच कर रही है।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लीगल एक्शन

दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के एक कैडर के खिलाफ लीगल एक्शन शुरू किया है, जो ‘शर्टलेस’ प्रोटेस्ट कर रहे थे। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस देवेश महला ने कहा कि यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे हुई और प्रोटेस्ट करने वालों ने समिट के लिए ऑनलाइन रजिस्टर किया था।

उन्होंने कहा कि प्रोटेस्ट करने वालों ने आपत्तिजनक टी-शर्ट के ऊपर स्वेटर और जैकेट पहने हुए थे। हॉल नंबर 5 के पास, उनमें से एक ने अपने बाहरी कपड़े उतार दिए और प्रोटेस्ट में टी-शर्ट लहराई। अधिकारी ने कहा कि सही लीगल एक्शन लिया जा रहा है और हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  Delhi: राहुल गांधी के घर के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे का कर रहे विरोध; VIDEO
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top