Newswahni

सावधान आधार कार्ड में बार बार नहीं होगा ये बदलाव ने तय की अपडेट की लिमिट…



Aadhaar Card Update Rules: आधार कार्ड आज के समय में सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी डिजिटल पहचान का सबसे अहम हिस्सा है। देश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी का पहचान पत्र आधार कार्ड ही है। ऐसे में कई बार लोग अपने आधार कार्ड में फोटो, मोबाइल नंबर, एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करवाते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार में अपनी मर्जी से बार-बार बदलाव करना आपको मुश्किल में डाल सकता है?

UIDAI ने स्पष्ट कहा है कि आधार की कुछ मुख्य जानकारियों को अपडेट करने की एक निश्चित सीमा है, जिसे पार करने के बाद सुधार नहीं हो सकता है। इसलिए आधार में किसी भी तरह का बदलाव करवाते समय पूरी सावधानी बरतना जरूरी है।

अक्सर लोग अनजाने में या छोटी गलतियों की वजह से बार-बार आधार अपडेट करवाते हैं। लेकिन, UIDAI के अपडेटेड नियमों के अनुसार-

जहां मुख्य पहचान विवरणों पर पाबंदी है, वहीं एड्रेस और मोबाइल नंबर को लेकर नियम आसान हैं। चूंकि लोग अक्सर घर बदलते हैं या फोन नंबर बदलते रहते हैं, इसलिए आधार में पता अपडेट करने की कोई सीमा नहीं है। आप जितनी बार चाहें अपना पता बदल सकते हैं। इसी तरह बायोमेट्रिक्स (फोटो, फिंगरप्रिंट) को भी आवश्यकतानुसार अपडेट कराया जा सकता है, जिसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा।

बता दें, UIDAI ने उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत दी है जिनका आधार 10 साल से पुराना हो गया है। ‘माय आधार’ (myAadhaar) पोर्टल के जरिए पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 14 जून 2026 तक कर दिया गया है। इसके बाद अपडेट करने पर आपको निर्धारित शुल्क देना होगा।

अगर सीमा खत्म हो जाए तो क्या करें?

अगर आपने अपनी अपडेट लिमिट पार कर ली है और फिर भी कोई जरूरी सुधार बाकी है, तो यह एक ‘अपवाद’ (Exception) मामला माना जाता है। ऐसे में आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा और फिर अपने दस्तावेजों के साथ UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय को ईमेल या डाक के जरिए संपर्क करना होगा। इसके बाद उचित जांच और वाजिब कारण होने पर ही विशेष अनुमति के तहत सुधार किया जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top