Newswahni

धर्मांतरण केस की लेडी कैप् टन निदा खान सांभाजीनगर से गिरफ्तार पेंग्नेंट होने की बात कह कोर्ट से मांगी थी अग्रिम जमानत…



नासिक में मल्टीनेशनल कंपनी टीसीएस के धर्मांतरण मामले में फरार महिला आरोपी निदा खान को नासिक पुलिस ने संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है। निदा के वकीलों ने अप्रैल में जमानत के लिए याचिका लगाई थी, लेकिन उस समय निदा को राहत नहीं मिली थी। मामले के बैकग्राउंड की बात करें तो 18 अप्रैल को निदा खान की डॉक्टर ने बयान दिया था कि, ‘निदा खान प्रेग्नेंट है, निदा को एक वीक का रेस्ट बोला है। इसलिए वो अभी किसी से मिल नहीं सकती हैं।’

इस बीच, नासिक की एक अदालत ने बीते मंगलवार को इसी मामले के 4 मुख्य आरोपियों को 18 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन आरोपियों के नाम रजा रफीक मेमन, तौसीफ बिलाल अत्तार, दानिश एजाज शेख और शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी हैं।

क्या है मामला?

नासिक की इस मशहूर आईटी कंपनी के ऑफिस में कई महिला कर्मचारियों ने अपने सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और धार्मिक दबाव का आरोप लगाया था। यह घटना फरवरी 2022 से मार्च 2026 के बीच घटी।

कई पुलिस शिकायतों के बाद इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींचा है। यह बड़ा विवाद सबसे पहले 26 मार्च को सामने आया, जब महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक बीपीओ कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

उसने आरोप लगाया कि कुछ सहकर्मियों ने कई वर्षों से बार-बार उसके साथ गलत बर्ताव किया है। उसकी शिकायत में घटना का जिक्र 2022 और 2026 के बीच हुआ था। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक पुरुष सहकर्मी ने कई बार उनका यौन शोषण और छेड़छाड़ की।

निदा खान थी फरार

नासिक टीसीएस मामले (Nashik TCS Case) में गठित एसआईटी को जारी हेल्पलाइन नंबर पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अब तक 20 से ज्यादा लोगों ने फोन के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिनमें से कई मामलों में आरोपियों द्वारा धार्मिक भावनाएं आहत होने से संबंधित हैं।

हालांकि पुलिस का कहना है कि लोग फोन पर शिकायत तो कर रहे हैं, लेकिन औपचारिक रूप से सामने आकर मामला दर्ज कराने के लिए कोई तैयार नहीं हैं, जिससे आगे की कार्रवाई में दिक्कत आ रही है। अब तक इस मामले में 12 लिखित शिकायतें दर्ज की गई हैं और 9 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया, जबकि मुख्य आरोपी निदा खान अब भी गिरफ्त से बाहर थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top