
बारासात पुलिस ने चंद्रनाथ की हत्या से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे फिलहाल मध्यमग्राम पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है। मध्यमग्राम घटना की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व IG CID कर रहे हैं और जिसमें IB और बंगाल STF के अधिकारी भी शामिल हैं।
वहीं, सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या मामले में पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि, “हम अभी अपने पार्टी नेताओं से सलाह-मशविरा कर रहे हैं। पार्टी शांत और संयमित है। फिलहाल, हमारा इरादा घटनास्थल और अस्पताल, दोनों जगहों पर जाने का है…”
मृतक चंद्रनाथ की मां की टिप्पणियों पर क्या बोले?
मृतक चंद्रनाथ की मां की टिप्पणियों पर उन्होंने कहा, “आज पूरा पश्चिम बंगाल एकजुट होकर खड़ा है। यह सचमुच मुश्किल हालात में भी गरिमा बनाए रखने का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आया है। एक मां को, अपने बेटे की मौत के बाद भी, इस तरह बोलते सुनना अपने आप में असाधारण है। पश्चिम बंगाल में ऐसी ऊंची सोच वाली महिलाएं हैं, इसी वजह से पूरे देश में इस राज्य को इतनी इज्जत और सम्मान की नजर से देखा जाता है…”
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर, TMC नेता संदीपान साहा ने कहा, “मैं इस घटना की निंदा करता हूं। समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। हिंसा को रोकने की जिम्मेदारी सभी को लेनी होगी। जिसने भी यह किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस मामले की जांच होनी चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “हिंसा हो रही है। हमारे पार्टी दफ्तरों पर कब्जा किया जा रहा है… चुनावों में जीत-हार तो चलती रहेगी, लेकिन इस तरह की संस्कृति को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।”