Newswahni

रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया हीट एक्शन प्लान जिलों में तैनात होंगी स्पेशल राहत वैन दोपहर से बजे तक…



Delhi Heat Action Plan 2026: भीषण गर्मी के बीच पिछले कुछ दिनों से तापमान में भले ही थोड़ी राहत देखी जा रही है। लेकिन गर्मी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। आने वाले दिनों में फिर से तपिश बढ़ेगी और लू का खतरा बढ़ेगा, ऐसे में भीषण गर्मी के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के नागरिकों के लिए ‘हीट एक्शन प्लान 2026’ (Heat Action Plan) आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया।

दिल्ली के 13 जिलों के लिए 13 स्पेशल राहत वैन  

‘हीट एक्शन प्लान 2026’  योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क पर काम करने वाले मजदूरों और आम जनता को जानलेवा गर्मी से बचाना है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि दिल्ली के सभी 13 जिलों के लिए 13 विशेष वैन तैनात की गई हैं। ये वैन सार्वजनिक स्थानों पर घूम-घूम कर लोगों को राहत पहुंचाएंगी।

इन वैन में कई खास सुविधाएं होंगी। जैसे- ठंडा पानी (वॉटर कूलर), फर्स्ट-एड किट और ORS के पैकेट, धूप से बचाव के लिए कैप और तौलिए भी होंगे।

बाहर काम करने वाले कर्मचारियों और निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सबसे ज्यादा गर्मी होती है, इसलिए इस दौरान कर्मचारियों को आराम करने की सलाह दी गई है। यह निर्देश विशेष रूप से फील्ड में काम करने वाले वर्कर्स की सेहत को ध्यान में रखकर दिया गया है।

लॉन्च के दौरान सरकार ने एक विशेष गाइडबुक (किताब) भी जारी की है, जिसमें गर्मी से बचने के तरीके और आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का विवरण है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार हर नागरिक की बेहतर सेहत के लिए प्रतिबद्ध है और अस्पतालों को भी हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।   



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top