Newswahni

ट्रक ने लोगों को रौंदा की मौत छपरा से बलिया लौट रही थी आर्केस्ट्रा टीम घायलों का इलाज जारी…




छपरा में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा के 10 कलाकारों को कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। 6 की हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि बुधवार सभी कलाकार एक पिकअप में बैठकर जा रहे हैं। इसी दौरान पिकअप का पीछे का हिस्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। तभी छपरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतकों की पहचान राहुल, प्रीति सोनी और सुनीता सहित 4 लोगों के रूप में हुई है। सभी बलिया जिले के नरही क्षेत्र में संचालित ‘मुस्कान ऑर्केस्ट्रा’ में काम करते थे। ऑर्केस्ट्रा टीम छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस के लिए जा रही थी। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था। ASP बोले- मामले की जांच की जा रही है ASP राम पुकार सिंह ने बताया, सभी लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले कलाकार थे और कार्यक्रम में शामिल होने छपरा आए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायलों को PMCH रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top